फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamil Nadu government appoints film producer as special representative in Delhi BJP ire

सीएम विजय ने 'जन नायकन' के निर्माता को बनाया सरकार का रिप्रेजेंटेटिव, भाजपा ने जताया ऐतराज; पूछे कई सवाल

Fri, 26 Jun 2026 11:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 26 Jun 2026 11:20 PM IST
सार

Venkat Narayan: तमिलनाडु सरकार ने केवीएन प्रोडक्शन के संस्थापक और निर्माता वेंकट नारायणन को सरकार का रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया है। इस पर तमिलनाडु की भाजपा ने आलोचना की है।
 

विज्ञापन
Tamil Nadu government appoints film producer as special representative in Delhi BJP ire
वेंकट नारायणन, विजय - फोटो : एक्स

विस्तार

तमिलनाडु सरकार ने फिल्म प्रोड्यूसर वेंकट नारायणन को नई दिल्ली में राज्य का स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया है। भाजपा ने तमिलनाडु सरकार के इस कदम की आलोचना की है।
विज्ञापन

सरकार ने इस अस्थायी पद के लिए नियुक्ति का आदेश जारी किया है, जिसका दर्जा मंत्री के बराबर है। यह नियुक्ति 23 जून से एक साल की अवधि के लिए की गई है।

सीएम विजय की फिल्म के निर्माता हैं नारायण
चार्टर्ड अकाउंटेंट और लॉ ग्रेजुएट नारायणन, बेंगलुरु स्थित केवीएन प्रोडक्शंस के संस्थापक हैं। वे मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' के प्रोड्यूसर भी हैं, जो सर्टिफिकेशन से जुड़ी समस्याओं के कारण अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Tamil Nadu government appoints film producer as special representative in Delhi BJP ire
वेंकट नारायणन - फोटो : एक्स
भाजपा ने जताई नाराजगी
इस नियुक्ति पर हैरानी जताते हुए, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख नैनार नागेंद्रन ने दावा किया कि मुख्यमंत्री विजय की सरकार ने तमिलनाडु के रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर ऐसे व्यक्ति को नियुक्त किया है जिसे तमिल नहीं आती।

Viral Video: फैंस के साथ केक काटकर अर्जुन कपूर ने मनाया जन्मदिन, परिवार के साथ जश्न में डूबे अभिनेता

विज्ञापन

नैनार नागेंद्रन ने पूछा सवाल
नागेंद्रन ने 'एक्स' पर सवाल किया 'जिस व्यक्ति का तमिलनाडु से कोई लेना-देना नहीं है, उसे केंद्र सरकार और तमिलनाडु सरकार के बीच सेतु का काम करने जैसी अहम जिम्मेदारी कैसे सौंपी जा सकती है? जो व्यक्ति हमारी मातृभाषा तमिल और हमारी तमिल संस्कृति को पूरी तरह नहीं जानता, वह दिल्ली में तमिलनाडु के लोगों के विचारों और तमिलनाडु सरकार की आवाज को कैसे रख सकता है? क्या ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि वह मुख्यमंत्री की फिल्म के प्रोड्यूसर थे या फिर यह कांग्रेस का दबाव है?'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed