फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   SSMB 29 Mahesh Babu S S Rajamouli Movie to Release in One Part only Film as per Report

SSMB 29: एक ही भाग में रिलीज होगी 'एसएसएमबी 29', एस एस राजामौली ने अचानक क्यों लिया ये फैसला?

Fri, 04 Apr 2025 12:51 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 04 Apr 2025 12:51 AM IST
सार

Mahesh Babu- S S Rajamouli Film: महेश बाबू की फिल्म 'एसएसएमबी 29' को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म एक ही भाग में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
SSMB 29 Mahesh Babu S S Rajamouli Movie to Release in One Part only Film as per Report
एस एस राजामौली, महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर निर्देशक एस एस राजामौली अपनी अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज मुख्य किरदारों में होंगे। यह भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। हाल ही में इस  फिल्म को लेकर खबर आई है कि राजामौली ने इसे एक ही भाग में बनाने का फैसला किया है। पहले चर्चा थी कि यह दो हिस्सों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

Bollywood Movie Sequel: इस साल सीक्वल से मिलेगा मनोरंजन का जबर डोज, आ रही है इन चर्चित फिल्मों की अगली कड़ी

विज्ञापन

SSMB 29 Mahesh Babu S S Rajamouli Movie to Release in One Part only Film as per Report
एसएस राजामौली और महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@ssrajamouli, urstrulymahesh
इस वजह से एक भाग में रिलीज होगी फिल्म

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजामौली नहीं चाहते कि कहानी को बेवजह दो हिस्सों में बांटा जाए। उनका मानना है कि कई फिल्ममेकर्स कमर्शियल फायदे के लिए ऐसा करते हैं। एक सूत्र ने इस बारे में कहा, "राजामौली एसएसएमबी 29 को एक ही फिल्म में पेश करना चाहते हैं। यह फिल्म उतनी ही भव्य होगी जितनी उनकी हिट फिल्म आरआरआर थी।" 
Five Nights At Freddys 2: 'फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज' के सीक्वल के टीजर को मिले कितने व्यूज, जोश-मैथ्यू की वापसी

SSMB 29 Mahesh Babu S S Rajamouli Movie to Release in One Part only Film as per Report
एस एस राजामौली- महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम
कई अहम सीन की हो चुकी है शूटिंग

इस फिल्म की लंबाई करीब 3 घंटे 30 मिनट होगी। फिलहाल, इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। टीम ने कई अहम सीन फिल्मा लिए हैं। जल्द ही एक दो मिनट का वीडियो रिलीज होगा, जिसमें फिल्म की असली झलक दिखाई देगी। यह वीडियो ऑफिशियल अनाउंसमेंट के लिए तैयार किया जा रहा है। काशी की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म दर्शकों को एक नया अनुभव देगी।

विज्ञापन

SSMB 29 Mahesh Babu S S Rajamouli Movie to Release in One Part only Film as per Report
एस एस राजामौली-महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कब रिलीज होगी फिल्म?

राजामौली इस फिल्म को ग्लोबल लेवल पर ले जाना चाहते हैं। इसके लिए वे इंटरनेशनल स्टूडियोज और फिल्ममेकर्स से बात कर रहे हैं। जल्द ही इस बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट होगा। फिल्म की शूटिंग 2026 के मध्य तक चलेगी। रिलीज की बात करें तो यह 2027 की गर्मियों में सिनेमाघरों में आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed