फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   SRK Jawan film star Nayanthara Shut down rumours about getting plastic surgery says she never altered her face

Nayanthara: प्लास्टिक सर्जरी के दावों को नयनतारा ने किया खारिज, बताया समय-समय पर चेहरा क्यों लगता है अलग?

Mon, 28 Oct 2024 09:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 28 Oct 2024 09:12 AM IST
सार

बीते दिनों ऐसी खबरें खूब सामने आईं जिनमें दावे किए गए कि नयनतारा ने चेहरे पर प्लास्टिक सर्जरी कराई है। अब नयनतारा ने ऐसे दावों पर चुप्पी तोड़ी है और इन्हें सिर्फ अफवाह बताया है।

विज्ञापन
SRK Jawan film star Nayanthara Shut down rumours about getting plastic surgery says she never altered her face
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara

विस्तार

नयतनारा ने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी से जुड़े दावों को खारिज कर दिया है। साउथ की लेडी सुपरस्टार को लेकर बीते दिनों तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। ऐसी खबरों पर नयनतारा ने प्रतिक्रिया दी है। एक हालिया इंटरव्यू में नयनतारा ने ऐसी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने कभी अपने चेहरे में कोई बदलाव नहीं किया है। 

विज्ञापन

क्यों अलग लगता है चेहरा?
नयनतारा ने यह भी खुलासा किया कि वर्षों से वक्त-वक्त पर उनका चेहरा अलग क्यों लगता है। नयनतारा ने Hautterfly से बातचीत के दौरान कहा कि हर रेड कार्पेट इवेंट से पहले उन्हें अपनी आईब्रो पर काम करना अच्छा लगता है। उन्होंने कहा, 'मुझे आईब्रो बनाना अच्छा लगता है। इन्हें परफेक्ट बनाने के लिए मैं भरपूर समय लेती हूं, क्योंकि लुक के मामले में ये गेम चेंजर की तरह हैं। वर्षों से इसकी वजह से मेरा चेहरा अलग लगता रहा है। शायद इसीलिए लोगों ने सोचा हो कि मेरा चेहरा बदल गया है। मैं अलग दिखती रहू हूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

'डाइट के चलते हुए बदलाव'
नयनतारा ने प्लास्टिक सर्जरी कराने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'बहुत से लोग सोचते हैं कि मैंने अपने चेहरे पर कुछ किया है। लेकिन, यह सच नहीं है। रिकॉर्ड पर, सच नहीं है। ऐसा नहीं है कि यह गलत है, लेकिन मेरे लिए यह सिर्फ डाइट के चलते रहा है। वजन में बहुत उतार-चढ़ाव हुए, मेरे गाल कभी अंदर तो कभी बाहर आ गए। आप मुझे चुटकी काट सकते हैं। छूने पर आपको खुद मालूम चल जाएगा कि कोई प्लास्टिक नहीं है'।
Bollywood: सलमान खान ही नहीं ये चार स्टार भी बुलेटप्रूफ गाड़ी में करते हैं सफर, सुरक्षा पर रखते हैं पैनी नजर

विज्ञापन

'जवान से किया बॉलीवुड डेब्यू
नयनतारा साउथ इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा हैं। उन्होंने 2003 में मलयालम फिल्म से डेब्यू किया। इसके बाद वे कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं। अभिनेत्री ने बीते वर्ष शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। एटली के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने इस एक फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़े ही कर ली थी साइन, निखिल आडवाणी का खुलासा

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed