फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   srk film jawan south director Atlee and Priya reveal newborn daughter name as Miyou

'जवान' के निर्देशक एटली कुमार ने रखा अपनी बिटिया रानी का प्यारा नाम, जानिए क्या है इसका मतलब

Sun, 17 May 2026 02:56 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 17 May 2026 02:56 PM IST
सार

Atlee Kumar Daughter Name: साउथ के प्रसिद्ध निर्देशक एटली कुमार और उनकी पत्नी प्रिया एटली ने अपनी बेटी का नामकरण कर दिया है। जानिए क्या है इस नाम का मलतब?
 

विज्ञापन
srk film jawan south director Atlee and Priya reveal newborn daughter name as Miyou
एटली और प्रिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ के प्रसिद्ध निर्देशक एटली कुमार और उनकी पत्नी प्रिया कुमार के घर कुछ ही समय पहले एक बेटी ने जन्म लिया। आज एटली और प्रिया ने अपनी बेटी का खूबसूरत नाम रखा है।

विज्ञापन

क्या है एटली की बेटी का नाम?
20 अप्रैल 2026 को प्रिया ने एक सुंदर बेटी को जन्म दिया। अब एटली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपनी बेटी का नाम सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। एटली ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे प्यार को अब एक नाम मिल गया है- 'मियू'।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है 'मियू' का मतलब?
एटली कुमार ने अपनी बेटी का नाम 'मियू' रखा है, जिसका मतलब है- 'खूबसूरती, कोमलता और प्यार।' एटली और प्रिया ने साल 2014 में शादी की थी। उनके पहले बच्चे बेटे मीर का जन्म दिसंबर 2022 में हुआ था। अब दूसरी बार वे माता-पिता बने हैं।

विज्ञापन

किस फिल्म पर काम कर रहे हैं एटली
एटली अभी अपनी नई फिल्म 'राका' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य अभिनेता हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एटली कुमार का करियर
एटली कुमार भारतीय सिनेमा के सबसे सफल फिल्म निर्देशकों में से एक हैं। एटली ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'राजा रानी' से 2013 में की थी।उन्होंने 'थेरी' 'मर्सल' 'बिगिल' और पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर 'जवान' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed