फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   South Film Producer Jaffer sadiq arrested by NCB Read details here

Tamil nadu: एनसीबी को मिली बड़ी सफलता, ड्रग्स तस्करी मामले में फिल्म निर्माता जाफर सादिक गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2024 02:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 09 Mar 2024 02:10 PM IST
सार

एनसीबी और दिल्ली पुलिस की चार महीने की संयुक्त जांच के बाद 15 फरवरी को इस कार्टेल का भंडाफोड़ हुआ था।

विज्ञापन
South Film Producer Jaffer sadiq arrested by NCB Read details here
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पिछले महीने  2,000 करोड़ रुपये के ड्रग तस्करी रैकेट के भंडाफोड़ करने के बाद अब एजेंसी को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के पूर्व पदाधिकारी और तमिल फिल्म निर्माता जाफर सादिक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


जाफर सादिक गिरफ्तार
एनसीबी के उप महानिदेशक (संचालन) ज्ञानेश्वर सिंह ने सादिक की गिरफ्तारी की पुष्टि की।  उन्होंने कहा, “वह भारत-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में मादक पदार्थों की तस्करी नेटवर्क का सरगना हैं, जिसकी हम जांच कर रहे थे। हम जल्द ही इसकी डिटेल साझा करेंगे।" एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक सादिक एक प्रमुख फिल्म निर्माता हैं जिसने कई फिल्मों का निर्माण या सह-निर्माण किया है। उनकी पांचवीं फिल्म इस महीने के अंत में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन


विपक्षी दलों ने किया था हंगामा
एक एनसीबी के अधिकारी ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि हम जांच कर रहे हैं कि क्या ड्रग के पैसे का इस्तेमाल उनकी प्रोडक्शन कंपनी में किया गया था। ऐसा लगता है कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी धन शोधन का मुखौटा थी। वह पिछले दो सप्ताह से गायब थे। पिछले दो हफ्तों में तमिलनाडु में काफी घमासान देखने को मिला। विपक्षी दलों ने ड्रग्स रैकेट में जाफर की कथित संलिप्तता के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के महासचिव और विपक्ष के नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से इस बात पर जवाब देने को कहा था कि कैसे एक पार्टी का नेता ड्रग्स रैकेट का सरगना था। वहीं, पलानीस्वामी ने शुक्रवार को एलान किया था कि वे इतने बड़े कार्टेल को चलाने में जाफर की कथित भूमिका पर 12 मार्च को राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त जांच के बाद हुआ था बड़ा खुलासा
एनसीबी और दिल्ली पुलिस की चार महीने की संयुक्त जांच के बाद 15 फरवरी को इस कार्टेल का भंडाफोड़ हुआ था। इस बारे में ज्ञानेश्वर सिंह ने  24 फरवरी को कहा था, “हमें न्यूजीलैंड के सीमा शुल्क अधिकारियों और ऑस्ट्रेलियाई पुलिस से जानकारी मिली कि सूखे नारियल के पाउडर में छिपाकर बड़ी मात्रा में स्यूडोएफेड्रिन दोनों देशों में भेजा जा रहा था। अमेरिकी डीईए (ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन) के आगे के इनपुट से संकेत मिलता है कि खेप का स्रोत दिल्ली था।''
Article 370: छत्तीसगढ़ सरकार ने टैक्स फ्री की यामी गौतम की 'आर्टिकल 370', सीएम विष्णु देव साय ने की घोषणा

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed