बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम स्टारर 'आर्टिकल 370' फरवरी में देशभर में रिलीज हुई थी। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इसके साथ ही फिल्म में यामी के अभिनय प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ हुई है। यह फिल्म कश्मीर में आतंकवाद के बढ़ने और इसके खिलाफ सरकार की लड़ाई पर आधारित है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने 'आर्टिकल 370' को राज्य में कर मुक्त घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार शाम को ये फिल्म देखने के बाद ये घोषणा की है।
Article 370: छत्तीसगढ़ सरकार ने टैक्स फ्री की यामी गौतम की 'आर्टिकल 370', सीएम विष्णु देव साय ने की घोषणा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:22 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने 'आर्टिकल 370' को राज्य में कर मुक्त घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने इसकी घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन