Samantha Ruth Prabhu: अभिनय के लिए सामंथा रुथ प्रभु किससे लेती हैं प्रेरणा? अभिनेत्री ने किया खुलासा
अल्लू अर्जुन के समर्पण और उनकी बहुमुखी प्रतिभा की तारीफ करते हुए उन्होंने अभिनेता को एक्टिंग बीस्ट बताया।
विस्तार
सामंथा रुथ प्रभु देश की उम्दा अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी फिल्मों से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। मायोसिटिस बीमारी के बारे में पता चलने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया से ब्रेक ले लिया था। हालांकि, अब एक साल के बाद वे काम पर वापस लौट चुकी हैं।
अल्लू अर्जुन से ली एक्टिंग की प्रेरणा
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री ने अभिनय जगत की चुनौतियों और अपनी प्रेरणा को लेकर बात की। जब उनसे उनके एक्टिंग के रोल मॉडल के बारे में पूछा गया, तो सामंथा ने अल्लू अर्जुन का नाम लिया।
दो फिल्मों में किया साथ काम
अल्लू अर्जुन के समर्पण और उनकी बहुमुखी प्रतिभा की तारीफ करते हुए उन्होंने अभिनेता को एक्टिंग बीस्ट बताया। अपने फिल्मी करियर में सामंथा ने अल्लू के साथ अब तक दो बार फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली फिल्म सन ऑफ सत्यमूर्ति थी। वहीं, ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा में वे उनके साथ आइम सॉन्ग पर डांस करती नजर आई थीं।
Vishal Bhardwaj: 'एनिमल-पठान के आगे 12वीं फेल उम्मीद की एक किरण है', विशाल ने की विक्रांत के फिल्म की तारीफसिटाडेल में जल्द आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा जल्द ही सिटाडेट के भारतीय संस्करण में नजर आने वाली हैं। इसे राज और डीके बना रहे हैं। उनके अलावा इसमें वरुण धवन भी अहम किरदार में दिखेंगे। वहीं, उनके खाते में चेन्नई स्टोरीज नाम की भी फिल्म है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है।
12th Fail: मनोज की भूमिका के लिए विक्रांत मैसी को जलानी पड़ी थी अपनी त्वचा, आसान नहीं था किरदार में ढलना