Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   South Actor Pawan Kalyan Movie Hari Hara Veera Mallu Postponed Again

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ हुई पोस्टपोन, मेकर्स ने फैंस को थोड़ा इंतजार करने को कहा

Sat, 07 Jun 2025 05:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 07 Jun 2025 05:23 PM IST
सार

जून के महीने में साउथ फिल्मों के स्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब पवन के फैंस को निराश होना पड़ सकता है। दरअसल, यह फिल्म पोस्टपोन कर दी गई है। इसका कारण भी मेकर्स ने एक नोट के जरिए फैंस के साथ साझा किया है। 
 

विज्ञापन
South Actor Pawan Kalyan Movie Hari Hara Veera Mallu Postponed Again
फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ को लेकर उनके फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा था। इस फिल्म की रिलीज डेट 12 जून 2025 है लेकिन कुछ कारणों से फिल्म की शूटिंग में लगातार देरी हुई। अब फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज को लेकर नया अपडेट शेयर किया है। 

विज्ञापन


पोस्टपोन हो गई पवन कल्याण की फिल्म
फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की शूटिंग में देरी होने के कारण इसके बाकी काम भी प्रभावित हुए। ऐसे में अब मेकर्स ने ऑफिशियल जानकारी दी है कि यह फिल्म पोस्टपोन हो रही है। फिल्म के मेकर्स ने पवन कल्याण के फैंस के नाम एक नोट साझा किया है, जिसमें वह लिखते हैं, ‘ हम सभी फैंस का शुक्रिया करते हैं, आपने हम पर बहुत विश्वास किया है, धैर्य रखा है। लेकिन हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ 12 जून को रिलीज नहीं होगी।’  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Pawan Kalyan: लंबे ब्रेक के बाद 'OG' के सेट पर पहुंचे पवन कल्याण, निर्माताओं ने दी जानकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंतजार का फल देखने लायक होगा
आगे मेकर्स फैंस को कहते हैं, ‘यह फैसला मुश्किल था लेकिन जरूरी थी। पवन कल्याण गारू की सिनेमाई विरासत की चमक, फिल्म के हर फ्रेम में नजर आनी चाहिए। इसलिए बस थोड़ा और समय मांगते हैं, आपके इंतजार का फल देखने लायक होगा।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Pawan Kalyan: पवन कल्याण की नई फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का पोस्टर रिलीज, शूट पर भी मिला अपडेट

ये है फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में पवन कल्याण लीड रोल में हैं, निधि अग्रवाल हीरोइन हैं। इनके अलावा इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म ए.एम. ज्योति कृष्णा और कृष जगरलामुदी द्वारा निर्देशित है। यह एक एक्शन, एडवेंचर ड्रामा फिल्म है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed