फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   pawan kalyan ustaad bhagat singh poster release update by mythri movie makers

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की नई फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का पोस्टर रिलीज, शूट पर भी मिला अपडेट

Thu, 22 May 2025 01:48 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 22 May 2025 01:48 PM IST
सार

Ustaad Bhagat Singh Update: मैत्री मूवी मेकर्स की ओर से निर्मित की जा रही फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का पोस्टर जारी कर दिया गया है। हरीश शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण  उस्ताद भगत सिंह के किरदार में नजर आएंगे। इसके साथ ही इस फिल्म की शूटिंग को लेकर भी जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
pawan kalyan ustaad bhagat singh poster release update by mythri movie makers
पवन कल्याण - फोटो : एक्स- @MythriOfficial

विस्तार

साउथ के दिग्गज अभिनेता पवन कल्याण की मच अवेटेड फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पोस्टर अब मेकर्स की तरफ से जारी कर दिया गया है। लंबे समय से फैंस इस फिल्म पर अपडेट का इंतजार कर रहे थे और अब मैत्री मूवी मेकर्स की तरफ से इसका नया पोस्टर जारी किया गया है। 

विज्ञापन

पवन कल्याण की फिल्म का पोस्टर जारी 
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह को लेकर खबर आ रही थी कि यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। हालांकि कुछ समय पहले प्रोड्यूसर्स ने साफ किया था कि फिल्म पर जल्द ही कोई अपडेट शेयर किया जाएगा। अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए पोस्टर जारी कर दिया गया है। पोस्टर में पवन कल्याण का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है लेकिन उनके गले में हनुमान जी को जरूर दिखाया गया है। 

विज्ञापन


हनुमान जयंती पर आया पोस्टर
इस पोस्टर को जारी करते हुए मेकर्स ने लिखा है, ‘तैयार हो जाइए पावरस्टार की बेहतरीन फिल्म के लिए। यह फिल्म सालों तक याद रखी जाएगी। इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। हैप्पी हनुमान जयंती और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।’ हालांकि अभी फिल्म की रिलीड डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Pawan Kalyan: लंबे ब्रेक के बाद 'OG' के सेट पर पहुंचे पवन कल्याण, निर्माताओं ने दी जानकारी

पवन कल्याण के साथ नजर आएंगी श्रीलीला
फिल्म को हरीश शकंर द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। एक्टर पवन कल्याण के अलावा एक्ट्रेस श्रीलीला भी नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूसर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed