फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   SK Bhagavan Death: Kannada film director SK Bhagavan passes away in Bengaluru at the age of 89

दुखद: मशहूर कन्नड़ फिल्म निर्देशक एसके भगवान का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 20 Feb 2023 10:38 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 20 Feb 2023 10:38 AM IST
सार

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले निर्देशक एसके भगवान का आज सुबह निधन हो गया है।

विज्ञापन
SK Bhagavan Death: Kannada film director SK Bhagavan passes away in Bengaluru at the age of 89
एसके भगवान - फोटो : social media

विस्तार

साउथ सिनेमा इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। प्रसिद्ध कन्नड़ फिल्म निर्देशक एसके भगवान का आज सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके निधन के पीछे उम्र संबंधी बीमारियां बताई जा रही हैं। इस खबर के आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हालांकि, अभी उनके निधन के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई हैं।

विज्ञापन

कुछ समय पहले ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ट्वीट करते हुए इस खबर की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री ने  एसके भगवान के निधन पर दुख व्यक्त करने के लिए एक संदेश लिखा, 'कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध निर्देशक श्री एस.के. भगवान के निधन की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं। भगवान उनके परिवार इस दर्द को सहन करने की शक्ति दे।'
विज्ञापन

Dhanush: माता-पिता को धनुष ने दिया आलीशान घर का तोहफा, चेन्नई के इस आशियाने की कीमत जान रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
विज्ञापन



वह आगे लिखते हैं, 'दोराई-भगवान की जोड़ी ने कन्नड़ सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। डॉ और उनके दोस्त दोराई राज ने कस्तूरी निवास, एराडु सोयम, बयालु दारी, गिरि कान्ये, होसा लेकुक सहित 55 फिल्मों का निर्देशन किया। ओम शांति।'
Monday Flashback: जब रेखा ने अरुणा ईरानी से छीना था 'मंगलसूत्र', क्या आपको पता है यह किस्सा

वह उम्र से संबंधित बीमारी से पीड़ित थे और उनका एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। भगवान ने 1956 में प्रभाकर शास्त्री भाग्योदय के साथ एक सहायक निर्देशक के रूप में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। साल 1966 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म 'संध्या राग' के साथ वह एक स्वतंत्र निर्देशक बने थे और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
Pathaan WorldWide Collection: दुनिया भर ने 'पठान' के आगे झुकाया सिर, SRK की फिल्म ने कमाए 1000 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed