सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने 'करुप्पु' की डबिंग को लेकर कही यह बड़ी बात, लिखा- 'मुझे सच में डर लग रहा...'
Chinmayi Sripaada: सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने सूर्या और तृषा की फिल्म 'करुप्पु' को लेकर एक खास खुलासा किया है। उन्होंने इस फिल्म की डबिंग के बारे में खास बात बताई है।
विस्तार
गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने सूर्या और तृषा कृष्णन की नई फिल्म 'करुप्पु' का एक खास किस्सा सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने फिल्म की डबिंग का एक दिलचस्प किस्सा भी बताया, जो उन्हें विजय-तृषा की पुरानी फिल्म 'लियो' की याद दिलाता है।
चिन्मयी का खुलासा
'करुप्पु' में तृषा के किरदार के लिए डबिंग करने के बाद उन्हें बहुत तारीफ मिली। लेकिन चिन्मयी ने खुलकर बताया कि फिल्म 'लियो' के समय जो आलोचना और विवाद हुआ था, उसके कारण इस बार वह अपनी डबिंग के बारे में सार्वजनिक रूप से बताने से बहुत डर रही थीं।
भावुक हुईं चिन्मयी
चिन्मयी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, 'अजीब बात है, इस बार मुझे यह बात साझा करने में सच में डर लग रहा था।' दरअसल, चिन्मयी का फिल्म निर्माता आरजे बालाजी से करीबी रिश्ता है। उन्हें डर था कि अगर उन्होंने अपनी डबिंग के बारे में बताया तो पुराने विवाद की वजह से फिर उनके और उनके परिवार पर अनावश्यक आलोचना हो सकती है।
Strange I am readying myself saying this... I was genuinely afraid this time, of sharing that I dubbed in Karuppu.
— Chinmayi Sripaada (@Chinmayi) May 16, 2026
I have known R J Balaji a long time - he and his wife, are such lovely people and RJB himself, is someone whose entire life is such a story of grit,…
चिन्मयी ने बताया कि फिल्म के कुछ सीन्स में डबिंग करते समय वह फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्हें पुरानी दर्द भरी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने कहा, 'ऐसा लगा जैसे अतीत की सारी घटनाएं बड़े पर्दे पर फिर से हो रही हों।'
पुराना विवाद
2018 में MeToo आंदोलन के दौरान चिन्मयी ने तमिल डबिंग यूनियन के अध्यक्ष राधा रवि पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद यूनियन ने उन्हें बाहर कर दिया था। 2023 में फिल्म 'लियो' में तृषा के लिए डबिंग करने पर भी चिन्मयी का नाम विवाद में आ गया था।
आरजे बालाजी का किया शुक्रिया
चिन्मयी ने आरजे बालाजी को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उन्हें यह मौका दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि 'करुप्पु' फिल्म की सफलता की वजह से अब उन्हें और दूसरे उन कलाकारों को, जिन पर काम करने की पाबंदी है, बिना डर के काम करने का मौका मिले।
यह भी पढ़ें: कान 2026 से सामने आया हुमा कुरैशी का एक और दमदार लुक, स्लीक ब्लैक गाउन में देखें पांच वायरल तस्वीरें..