फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Sarath Babu Heath Condition Is Not Good Actor Admitted in Hyderabad Hospital

Sarath Babu: साउथ एक्टर सरथ बाबू की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Mon, 24 Apr 2023 12:12 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 12:12 PM IST
सार

साउथ के दिग्गज कलाकार सरथ बाबू की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें हैदराबाद के गाचीबोवली के एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Sarath Babu Heath Condition Is Not Good Actor Admitted in Hyderabad Hospital
सरथ बाबू - फोटो : social media

विस्तार

साउथ के दिग्गज कलाकार सरथ बाबू की तबीयत खराब चल रही है। रविवार के दिन दिग्गज एक्टर को लेकर खबर सामने आई कि उनकी हालत गंभीर है, जिसके चलते उन्हें गाचीबोवली के एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्टर को फिलहाल वेंटिलेटर पर रखा है। 

विज्ञापन

Sarath Babu Heath Condition Is Not Good Actor Admitted in Hyderabad Hospital
सरथ बाबू - फोटो : social media

सेप्सिस बीमारी से जूझ रहे हैं सरथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। इस दौरान सरथ बाबू को 20 अप्रैल के दिन बेंगलुरु से हैदराबाद लाया गया था और उसके बाद उन्हें एआईजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल,एक्टर मल्टी ऑर्गन डैमेज की समस्या से जूझ रहे थे, जिसका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि एक्टर सेप्सिस बीमारी का शिकार हैं। इस बीमारी के चलते किसी भी व्यक्ति की किडनी फेफड़े, लिवर और शरीर के अन्य अंगों के फंक्शन पर असर पड़ता है।  समय से इस बीमारी की इलाज नहीं होने पर मल्टी ऑर्गन फेलियर होने की संभावना होती है। वहीं, बीते कुछ वक्त में एक्टर को दूसरी बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गाचीबोवली के एआईजी अस्पताल से पहले वह चेन्नई के हॉस्पिटल में थे। 

Varun Dhawan: कभी लंदन के नाइट क्लब में शराब बेचते थे वरुण धवन, आज करोड़ों दिलों पर करते हैं राज

विज्ञापन
विज्ञापन

Sarath Babu Heath Condition Is Not Good Actor Admitted in Hyderabad Hospital
सरथ बाबू - फोटो : social media

तमाम फिल्मों में किया है काम
आपको बता दें कि सरथ बाबू का असली नाम सत्यम बाबू दीक्षितुलु है। उन्होंने साल 1973 में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। सरथ अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साउथ सिनेमा में तमाम फिल्मों की हैं। उन्होंने मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों के लिए काम किया है। हालांकि कुछ मलयालम और हिंदी फिल्में भी की हैं। 

KKBKKJ Day 3 Collection: ‘दबंग 3’ से आगे नहीं निकल पाए सलमान, वीकएंड टॉप 10 में शामिल होने से चूक गई फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed