सामंथा ने शुरू की 'बंगाराम' की शूटिंग, शेयर की मुहूर्त की तस्वीरें; साथ नजर आया यह खास शख्स
Muhurtham Of Maa Inti Bangaram साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने आज अपनी आगामी फिल्म 'मां इंति बंगाराम' की शूटिंग को लेकर एक खास जानकारी शेयर की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म के मुहूर्त की खास तस्वीरें भी शेयर की हैं।
विस्तार
सामंथा ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'Maa Inti Bangaram' के मुहूर्त की खास तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में सामंथा के कथित बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू भी नजर आए। इसके साथ सामंथा ने कैप्शन में लिखा, 'प्यार और आशीर्वाद के साथ, #MaaIntiBangaram के मुहूर्त के साथ अपनी यात्रा शुरू की। हम जो बना रहे हैं उसे आपके साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं... इस विशेष फिल्म की शुरुआत में हमें आपके प्यार और समर्थन की आवश्यकता है।' 'मां इंति बंगाराम' एक ड्रामा फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित एक रोमांचक क्राइम थ्रिलर है।
सामंथा रुथ प्रभु 'मां इंति बंगाराम' के अलावा नेटफ्लिक्स पर आने वाली 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' में नजर आएंगी। इन फिल्मों से पहले सामंथा अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी पहली फिल्म 'शुभम' में भी दिखाई दी थीं। हालांकि, इस फिल्म में सामंथा ने कैमियो किया था।
यह भी पढ़ें: '7 साल हो गए...', अपनी दिवंगत मां को रोजाना याद करते हैं अर्जुन रामपाल; शेयर की अनदेखी तस्वीरें
हाल ही में सामंथा ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू के साथ दीवाली मनाई थी। जिसकी खास तस्वीरें सामंथा ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थीं। सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों के साथ सामंथा ने कैप्शन में लिखा, 'कृतज्ञता से भरी।' सामंथा की शादी पहले साउथ एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी। दोनों ने 2017 को गोवा में क्रिश्चियन रीति-रिवाज और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। उन्होंने अक्तूबर 2021 में अपने अलग होने का एलान किया। उसके अगले साल उनका तलाक हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब सामंथा निर्देशक राज निदिनोरू को डेट कर रही हैं। हालांकि, सामंथा और राज की ओर से उनके रिश्ते को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।