फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   rowdy janardhana title glimpse Vijay Deverakonda Keerthy Suresh film The Biography of a Wounded man

Rowdy Janardhana: विजय देवरकोंडा की फिल्म का टाइटल रिवील, 'राउडी जनार्धना' के फर्स्ट लुक में भयानक दिखे एक्टर

Mon, 22 Dec 2025 08:15 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 22 Dec 2025 08:15 PM IST
सार

Rowdy Janardhana Title Glimpse: विजय देवरकोंडा की नई फिल्म के टाइटल से पर्दा उठ गया है। फिल्म का नाम 'राउडी जनार्धना' है।
 

विज्ञापन
rowdy janardhana title glimpse Vijay Deverakonda  Keerthy Suresh film The Biography of a Wounded man
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'किंगडम' के बाद, विजय देवरकोंडा फिल्म 'राउडी जनार्धना' में नजर आएंगे। यह कहानी है एक घायल आदमी के जीवन की। टाइटल के साथ फिल्म की खास झलक भी साझा की गई, जिसे देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

 
Trending Videos

'राउडी जनार्धना' कब होगी रिलीज
आज फिल्म के निर्माताओं और विजय देवरकोंडा ने अपनी नई फिल्म 'राउडी जनार्धना' के टाइटल से पर्दा उठाते हुए इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। विजय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर लिखा, ' यह कहानी है एक घायल व्यक्ति के जीवन की।' इसके साथ ही विजय ने बताया की यह फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)



 
विज्ञापन

फिल्म 'राउडी जनार्धना' के बारे में
'राउडी जनार्धना' को जाने-माने निर्माता दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह पैन-इंडिया फिल्म है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। क्रिस्टो जेवियर ने इस फिल्म का संगीत तैयार किया है।

यह भी पढ़ें: कियारा आडवाणी ने 'टॉक्सिक' में अपनी भूमिका के बारे में किया खुलासा, लिखा- 'ऐसा कठिन किरदार जिसने ...'
विज्ञापन

विजय देवरकोंडा का करियर
विजय देवरकोंडा का करियर 2011 में 'नुव्विला' से शुरू हुआ, लेकिन उन्हें असली पहचान 2015 की फिल्म 'येवेदे सुब्रमण्यम' में सहायक भूमिका और 2016 की ब्लॉकबस्टर 'पेली चोपुलु' से मिली। इसके बाद वह 'अर्जुन रेड्डी', 'गीता गोविंदम' और 'डियर कामरेड' जैसी सफल फिल्मों के साथ तेलुगु सिनेमा में खुद को स्थापित कर पाए।

यह भी पढ़ें: 60वें जन्मदिन से पहले सलमान खान का पोस्ट, एक्स रूमर्ड गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के रिएक्शन से सरप्राइज हुए फैंस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed