फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rishabh Shetty reaction on Rashmika Mandana Viral Interview Video Kantara Director Kirik Party Film

Rishabh Shetty: रश्मिका के वायरल वीडियो पर आया ऋषभ शेट्टी का रिएक्शन, बोले- मुझे ऐसी अभिनेत्रियां बिल्कुल...

Sun, 15 Jan 2023 09:11 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 09:11 PM IST
सार

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का एक पुराने इंटरव्यू की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसको लेकर निर्माता ऋषभ शेट्टी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मुझे इस टाइप की अभिनेत्रियां, पसंद नहीं है।

विज्ञापन
Rishabh Shetty reaction on Rashmika Mandana Viral Interview Video Kantara Director Kirik Party Film
Rishabh Shetty-Rashmika Mandana - फोटो : social media

विस्तार

साउथ इंडस्ट्री की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना बॉलीवुड फिल्म मिशन मजनू में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आने वाली हैं। ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री की हाल ही में एक पुराने इंटरव्यू की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें रश्मिका उस प्रोडक्शन के बारे में बात करते हुए नजर आ रही हैं, जिसने उन्हें अपनी पहली फिल्म के लिए कास्ट किया था। हालांकि अभिनेत्री ने वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया है। जिसके बाद फैंस उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

Rishabh Shetty reaction on Rashmika Mandana Viral Interview Video Kantara Director Kirik Party Film
Rashmika Mandana - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो पर निर्माता ने दिया रिएक्शन
इस वीडियो को लेकर कांतारा निर्माता ऋषभ शेट्टी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। ऋषभ शेट्टी ने कहा कि इससे उन्हें किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मैंने कई कलाकारों को लॉन्च किया है। साथ ही कई निर्माता और निर्देशकों ने भी उन कलाकारों  को मौका दिया है। इस तरह के लोगों की एक लंबी लिस्ट है। इसके बाद उन्होंने अपनी बातों को समाप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rishabh Shetty reaction on Rashmika Mandana Viral Interview Video Kantara Director Kirik Party Film
Rishabh Shetty - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषभ बोले मुझे इस टाइप की अभिनेत्रियां पसंद नहीं
वहीं एक और इंटरव्यू में ऋषभ शेट्टी ने रश्मिका के वायरल वीडियो पर अपनी बातें सामने रखीं। उन्होंने कहा कि वह कलाकारों का चुनाव फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद करते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि और मुझे इस टाइप की अभिनेत्रियां, मुझे पसंद नहीं है। ऋषभ शेट्टी ने कहा कि मैं नए कलाकारों के साथ काम करना पसंद करता हूं क्योंकि वो बिना किसी बाउंड्री के इंडस्ट्री में आते हैं। 

ये भी पढ़े-Shehnaaz Gill: पैपराजी पर फूटा शहनाज गिल का गुस्सा, बोलीं- चुप हो जाओ...अपमान है ये

विज्ञापन

Rishabh Shetty reaction on Rashmika Mandana Viral Interview Video Kantara Director Kirik Party Film
Rishabh Shetty - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका को नहीं किया पोस्ट में टैग
वहीं, बीते दिनों फिल्म ऋषभ शेट्टी की सफल फिल्म किरिक को छह साल पूरे हुए थे। जिसको बाद निर्माता ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने रश्मिका को छोड़कर सभी कलाकारों को टैग किया है। इससे दोनों के बीच अनबन का भी साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि बीते साल रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इसके अलावा दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आई थी। 

ये भी पढ़े-Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने बांटा 'मिशन मजनू' की शूटिंग के दौरान का अनुभव, बोलीं- मुश्किल रहा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed