फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Retro director Karthik Subbaraj says this story was initially written for Thalaivar Rajinikanth Suriya Pooja

Retro: 'रेट्रो' के निर्देशक कार्तिक का खुलासा, सूर्या के लिए नहीं इस सुपरस्टार के लिए लिखी थी स्क्रिप्ट

Thu, 24 Apr 2025 12:57 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 24 Apr 2025 12:57 AM IST
सार

Karthik Subbaraj: 'रेट्रो' 1 मई को रिलीज के लिए तैयार है। रिलीज से पहले फिल्म के निर्देशक कार्तिक सुब्बराज ने खुलासा करते हुए कहा है कि उन्होंने यह स्क्रिप्ट सूर्या के लिए नहीं बल्कि किसी और अभिनेता को ध्यान में रखते हुए लिखी थी। 
 

विज्ञापन
Retro director Karthik Subbaraj says this story was initially written for Thalaivar Rajinikanth Suriya Pooja
रेट्रो - फोटो : एक्स

विस्तार

निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज की फिल्म 'रेट्रो' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में साउथ अभिनेता सूर्या फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रिलीज से पहले कार्तिक ने फिल्म को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिससे सूर्या के फैंस भी हैरान रह गए हैं। दरअसल, कार्तिक का कहना है कि उन्होंने यह फिल्म सूर्या को ध्यान में रखते हुए नहीं लिखी थी बल्कि साउथ के इस सुपरस्टार को ध्यान में रखते हुए लिखी थी। आखिर कौन है वह सुपरस्टार... 
विज्ञापन

 

सूर्या के लिए नहीं बल्कि साउथ के इस सुपरस्टार के लिए लिखी थी स्क्रिप्ट
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, निर्देशक कार्तिक सुब्बराज ने बताया कि उन्होंने यह कहानी पहले रजनीकांत के लिए लिखी थी। कार्तिक ने कहा, "यह स्क्रिप्ट पहले रजनीकांत सर के लिए लिखी गई थी और इसमें ज्यादा एक्शन था। सूर्या सर को कहानी सुनाने के बाद इसे प्रेम कहानी में बदला दिया गया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'रेट्रो'
सूर्या की नई फिल्म 'रेट्रो' की रिलीज को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कार्तिक सुब्बाराज के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म में पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म कई भारतीय भाषाओं में एक साथ रिलीज की जाएगी। फिल्म का निर्माण 2डी एंटरटेनमेंट और स्टोन बेंच क्रिएशंस ने किया है। इसमें जयराम, जोजू जॉर्ज, करुणाकरण, नासर और प्रकाश राज भी नजर आएंगे। संतोष नारायणन ने फिल्म के गाने बनाए हैं और श्रेया सरन एक खास गाने में दिखेंगी।

यह भी पढ़ें:
Tom Cruise: 'मिशन इम्पॉसिबल' की टीम ने 40 डिग्री सेल्सियस में की शूटिंग, टॉम क्रूज ने शेयर किया वीडियो..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed