फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Reports Says Vijay Might Do Another Film To Compensate For The Losses Of Jana Nayakan

‘जन नायकन’ की लीक से हुआ नुकसान, भरपाई के लिए विजय कर सकते हैं एक और फिल्म, एक्टर ने मेकर्स को दिलाया भरोसा

Tue, 14 Apr 2026 03:54 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 14 Apr 2026 03:54 PM IST
सार

Thalapathy Vijay: थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ बीते कई दिनों से विवादों में घिरी हुई है। हाल ही में इसके ऑनलाइन लीक होने से और बवाल मच गया था। अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Reports Says Vijay Might Do Another Film To Compensate For The Losses Of Jana Nayakan
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में विजय की आने वाली फिल्म ‘जन नायकन’ कई महीनों से विवादों में चल रही है। हाल ही में ये रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई थी, जिसके बाद मेकर्स ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग उठाई थी। हालांकि बाद में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर करीब 300 लिंक्स को ऑनलाइन से हटाया था। अब इतना सब होने के बाद फिल्म को लेकर अब नया अपडेट सामने आ रहा है। 

विज्ञापन
भरपाई के लिए कर सकते हैं एक और फिल्म 
साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। खबरों के मुताबिक, विजय इस फिल्म के मेकर्स के लिए एक और फिल्म कर सकते हैं, ताकि हाल ही में हुए लीक और देरी से हुए नुकसान की भरपाई की जा सके।
विज्ञापन

दरअसल, एच विनोथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही थी, क्योंकि इसके बाद वह पूरी तरह राजनीति में कदम रखने वाले हैं। लेकिन 9 अप्रैल को फिल्म अचानक ऑनलाइन लीक हो गई, जिससे मेकर्स को भारी नुकसान होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Reports Says Vijay Might Do Another Film To Compensate For The Losses Of Jana Nayakan
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया

पाइरेसी से हुआ भारी नुकसान
रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले फिल्म के इंट्रोडक्शन सीन और क्लाइमैक्स लीक हुए, और उसके कुछ ही समय बाद पूरी फिल्म एचडी क्वालिटी में इंटरनेट पर आ गई। करीब 500 करोड़ रुपये के इस बड़े प्रोजेक्ट को कुछ ही घंटों में बड़े स्तर पर पाइरेसी का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि विजय ने मेकर्स को भरोसा दिलाया है कि वह इस नुकसान की भरपाई में उनकी मदद करेंगे। इसी वजह से यह भी चर्चा है कि वह एक और फिल्म करने का फैसला ले सकते हैं। ‘जन नायकन’ में विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू भी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed