Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Renowned mridangam maestro Sridhar Parthasarathy passes away while performing on stage

श्रीधर पार्थसारथी: मशहूर मृदंगम वादक का हुआ निधन, शंकर महादेवन हुए भावुक; पूछा- विदा लेने का यह कैसा तरीका है?

Sat, 07 Nov 2026 09:05 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 07 Nov 2026 09:05 AM IST
सार

  • दर्शकों की फरमाइश पर पार्थसारथी अपने तय समय से अधिक देर तक वादन करते रहे।
  • अस्पताल ने कहा कि बहुत कोशिश की गई मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका।
  • कलाकारों ने पार्थसारथी को याद किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
Renowned mridangam maestro Sridhar Parthasarathy passes away while performing on stage
श्रीधर पार्थसारथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर मृदंगम वादक श्रीधर पार्थसारथी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। पुणे के बालेवाड़ी में 'दिवाली पहाट' कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते समय श्रीधर को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया। संगीत जगत से जुड़े उनके दोस्त और साथी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

दर्शकों की मांग पूरी की
बताया जाता है कि दर्शकों की बार-बार फरमाइश पर पार्थसारथी अपने तय समय से अधिक देर तक वादन करते रहे। आयोजन समिति के एक सदस्य ने बताया, 'उन्होंने शुरुआत में लगभग 5 से 10 मिनट तक वादन किया, जिसके बाद दर्शकों ने उनसे और बजाने का आग्रह किया। वह 10 मिनट और बजाते रहे। जब दर्शकों ने फिर से और बजाने की मांग की, तो उन्होंने कहा कि वह दो धुनें और बजाएंगे। इसी दौरान वे मंच पर गिर पड़े।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल ने जारी किया बयान
वहां मौजूद डॉक्टर तुरंत मंच पर पहुंचे और उन्हें सीपीआर दिया। एम्बुलेंस बुलाई गई और पार्थसारथी को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ने एक बयान में बताया कि घटनास्थल पर ही 'सीपीआर शुरू कर दिया गया था, जिसे अस्पताल पहुंचने के बाद वहां की इमरजेंसी मेडिकल टीम ने जारी रखा। उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की गई, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि
श्रीधर पार्थसारथी मृदंगम में माहिर थे। उन्होंने लुई बैंक्स जैसे संगीतकारों के साथ काम किया था। वह 'माइल्स फ्रॉम इंडिया' नाम के एक वैश्विक संगीत परियोजना का भी हिस्सा थे। उनके अचानक निधन से भारतीय संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

शंकर महादेवन हुए भावुक
श्रीधर के साथ अपने चार दशक लंबे जुड़ाव को याद करते हुए, गायक शंकर महादेवन ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, 'मैं इस बात को पचा ही नहीं पा रहा हूं। यह मेरे और संगीत जगत के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। लगभग 40 साल पहले मेरा पहला कर्नाटक संगीत कार्यक्रम था, जिसमें श्रीधर ने मृदंगम बजाया था। उनका निधन एक कॉन्सर्ट के दौरान ही हो गया। क्या आप सोच सकते हैं? दुनिया से विदा लेने का यह कैसा तरीका है! हमने संगीत, हंसी-मजाक और खूब ठहाकों के साथ कई घंटे और दिन बिताए हैं। लव यू श्रीधर।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shankar Mahadevan (@shankar.mahadevan)


अनुपम जोशी ने किया याद
पुणे के सरोद वादक अनुपम जोशी ने श्रीधर के बारे में कहा, 'वह एक बहुत ही नेक इंसान थे। वह कम बोलते थे लेकिन उनका संगीत बहुत कुछ कह जाता था। उन्होंने उस्ताद अल्ला रक्खा और जाकिर हुसैन के साथ काफी काम किया था। वह मृदंगम से निकलने वाली ध्वनि को लेकर बहुत सजग रहते थे। इसी वजह से उनके वादन में एक अलग ही खूबी थी, जो हर किसी को पसंद आती थी।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed