‘मैं एक्टिंग नहीं करूंगा’, केनिशा से बिछड़ने के बाद बुरी तरह टूटे रवि मोहन; पत्नी के परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
Ravi Mohan: रवि मोहन ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही चर्चाओं पर शनिवार को चुप्पी तोड़ दी और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े खुलासे किए।
विस्तार
तमिल एक्टर रवि मोहन अपनी फिल्मों की बजाय इन दिनों निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। पत्नी से तलाक का मामला कोर्ट में हैं। इसी बीच उनकी जिंदगी से कथित गर्लफ्रेंड केनिशा भी दूर चली गई हैं। हाल ही में रवि मोहन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें वह बुरी तरह से रोते हुए दिखे। वह अपना दुख साझा करते नजर आए।
चुप रहना मेरी सबसे बड़ी गलती थी
चेन्नई के अलवरपेट में मीडिया से बात करते हुए वह काफी भावुक नजर आए। रवि मोहन ने साफ कहा कि जब तक उनका तलाक फाइनल नहीं होता, वह फिल्मों में काम नहीं करेंगे और न ही उनकी कोई फिल्म थिएटर में रिलीज होगी।
उन्होंने कहा, ‘इतने समय तक चुप रहना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। अब मैं और चुप नहीं रह सकता। जब तक मुझे तलाक नहीं मिलता, मैं एक्टिंग नहीं करूंगा।’
मानसिक रूप से काफी परेशान हैं रवि
रवि ने यह भी कहा कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा मेहनत की है और कई बार परिवार के लिए बहुत कुछ सहा है। उनका कहना था कि काफी समय तक वह चुप रहे और अब उन्हें इसका अफसोस है।
उन्होंने अपने परिवार और निजी जिंदगी को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए। रवि ने दावा किया कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा और वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं।
पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी आरती रवि पर भी कई आरोप लगाए और कहा कि उनकी शादी के पीछे दबाव जैसी बातें रही हैं। इसी बीच सिंगर केनिशा फ्रांसिस को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी और कहा कि उन्हें सोशल मीडिया और साइबर बुलिंग की वजह से परेशान किया गया।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Tamil actor Ravi Mohan broke down while addressing a press conference.
— ANI (@ANI) May 16, 2026
Speaking at the press conference, he said, "I will not work in films until I get a divorce. If anything happens to me, that family will be held responsible. They (my wife's… pic.twitter.com/uHjfGYoaWK
इधर, केनीशा ने भी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा कि वह इस कहानी से आगे बढ़ रही हैं और अब किसी भी तरह की लड़ाई का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह चेन्नई छोड़ चुकी हैं और म्यूजिक इंडस्ट्री से भी दूरी बना रही हैं।
