Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ravi Mohan Breaks Down In Press Conference Amid Divorce Proceeding With Wife Aarti And Breakup With Keneeshaa

पहले चीखे-चिल्लाए फिर रो पड़े रवि मोहन, पत्नी आरती से तलाक और केनिशा से अलगाव के बाद बोले- ‘सीधे मेरे ऑफिस आओ’

Sat, 16 May 2026 02:33 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 16 May 2026 02:33 PM IST
सार

Ravi Mohan Breaks Down: तमिल एक्टर रवि मोहन अपनी फिल्मों की बजाय इन दिनों निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। पत्नी से तलाक का मामला कोर्ट में हैं। इसी बीच उनकी जिंदगी से कथित गर्लफ्रेंड केनिशा भी दूर चली गई हैं।  हाल ही में रवि मोहन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें वह बुरी तरह से रोते हुए दिखे। अपना दुख वह साझा करते नजर आए।

विज्ञापन
Ravi Mohan Breaks Down In Press Conference Amid Divorce Proceeding With Wife Aarti And Breakup With Keneeshaa
रवि मोहन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

रवि मोहन की कथित गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपने ब्रेकअप की खबर साझा की थी। इसके बाद अभिनेता की पत्नी ने भी एक पोस्ट की, जिसमें वह रवि की तरफ इशारा करते हुए काफी कुछ कह रही हैं। इन सब बातों के बीच रवि मोहन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें वह अपना पक्ष रख रहे हैं। साथ ही अपनी बात कहते हुए रोते हुए दिखे और चीखे चिल्लाए भी। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रवि मोहन ने कहा कि लोग उन्हें उकसाने की कोशिश कर रहे हैं

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि मोहन ने भावुक होते हुए कहा, ‘बहुत से लोग मुझे उकसाने की कोशिश कर रहे हैं। उन सभी से मैं एक बात कहना चाहता हूं, यह मेरा ऑफिस है, सीधे यहां आओ। कोई भी काम घुमा-फिराकर मत करो।’ 
रवि ने यह भी कहा कि लोग उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें एक पंचिंग बैग की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि वह अब तक पूरी तरह से चुप बैठे हुए थे। 

Trending Videos

Ravi Mohan Breaks Down In Press Conference Amid Divorce Proceeding With Wife Aarti And Breakup With Keneeshaa
रवि मोहन और पत्नी आरती - फोटो : सोशल मीडिया

साइबरबुलिंग पर भी अभिनेता ने की टिप्पणी
वह आगे कहते हैं, ‘जब मेरा तलाक हो जाएगा और मेरी जिंदगी फिर से सामान्य हो जाएगी। मेरे खिलाफ साइबरबुलिंग बंद हो जाएगी, तब मैं वापस आऊंगा। मैं सब कुछ देख रहा हूं, जो कुछ भी हो रहा है, मुझे उसकी पूरी जानकारी है। 23 साल तक मैंने दिन-रात काम किया है। मेरी 95 प्रतिशत फिल्में सफल रही हैं। यह बात मुझे खुद कहनी पड़ रही है, इसलिए मुझे थोड़ा अजीब लग रहा है। लेकिन मैंने जो कुछ भी हासिल किया है, वह अपनी कड़ी मेहनत से ही कमाया है।’ 

Ravi Mohan Breaks Down In Press Conference Amid Divorce Proceeding With Wife Aarti And Breakup With Keneeshaa
रवि मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम- @iam_ravimohan

महिलाओं के सम्मान पर दिया बड़ा बयान
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि मोहन ने कहा कि महिलाओं का पूरा सम्मान करते हैं। वह फेमिनिज्म के पक्ष में अलग ढंग से बात करते हैं। रवि मोहन ने कहा, ‘मेरी सबसे बड़ी गलती यह थी कि मैं इतने साल तक चुप रहा। मैंने बहुत लंबे समय तक चीजों को बर्दाश्त किया। लोग फेमिनिज्म की बातें करते हैं। आखिर यह है क्या? क्या कोई इसे सच में समझता है? मैंने ऐसी फिल्में बनाई हैं, जो महिलाओं के पक्ष में और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाती हैं। मैंने अपनी फिल्मों में हमेशा महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया है। ऐसे में कोई यह कैसे कह सकता है कि मैं महिलाओं को नहीं समझता? मेरी मां ने मेरी परवरिश इस तरह से नहीं की है। लोग आज भी मेरी फिल्म 'पेरानमाई' के डायलॉग्स दोहराते हैं। मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि महिलाएं शक्तिशाली होती हैं और वे सम्मान की हकदार हैं।’  

Ravi Mohan Breaks Down In Press Conference Amid Divorce Proceeding With Wife Aarti And Breakup With Keneeshaa
रवि मोहन और कथित गर्लफ्रेंड केनिशा - फोटो : सोशल मीडिया

पत्नी से तलाक और कथित गर्लफ्रेंड केनिशा से दूरियों की क्या रही वजह? 
जब रवि मोहन का पत्नी से तलाक का मामला सामने आया तो उन पर रिश्ते में धोखा देने के आरोप लगे। पत्नी आरती ने रवि पर बेवफाई का इल्जाम लगाया। लेकिन रवि ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा। इसके बाद वह सिंगर केनिशा फ्रांसिस के साथ नजर आने लगे। उन्हें अपने जिंदगी का अहम हिस्सा बताया। लेकिन शुक्रवार देर रात एक पोस्ट करते हुए केनिशा ने रवि मोहन के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया। इनके ब्रेकअप की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। इसी दौरान रवि मोहन की पत्नी ने भी एक पोस्ट की, जिसमें वह अपनी डिग्निटी और बच्चों को लेकर बात करती दिखीं। यह सभी बातें कहीं ना कहीं रवि मोहन के व्यवहार पर सवाल उठा रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aarti (@aarti.ravi)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed