Ravanasura Trailer: रवि तेजा की फिल्म 'रावणासुर' का ट्रेलर आउट, दमदार एक्शन करते दिखे मास महाराजा
रावणासुर एक साइकोलॉजिकल एक्शन-थ्रिलर है, जिसका निर्देशन सुधीर वर्मा ने किया है। दो मिनट छह सेकंड के इस ट्रेलर में रवि एक बार जबरदस्त एक्शन करते नजर आए हैं।
विस्तार
रवि तेजा तेलुगू सिनेमा के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। वह जल्द ही रावणासुर में नजर आने वाले हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। प्रशंसकों की इस बेताबी को देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। माना जा रहा है कि यह रवि तेजा के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकती है।
रावणासुर एक साइकोलॉजिकल एक्शन-थ्रिलर है, जिसका निर्देशन सुधीर वर्मा ने किया है। दो मिनट छह सेकंड के इस ट्रेलर में रवि एक बार फिर लार्जर दैन लाइफ किरदार में नजर आए हैं। इसमें जबर्दस्त एक्शन के साथ दमदार डायलॉग्स भी हैं जो अभिनेता के किरदार को और मजबूत बना रहे हैं। रवि तेजा ने इस ट्रेलर को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से खुद शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''किसी दूसरे की कहानी में हम सभी बुरे होते हैं। पेश है रावाणासुर का ट्रेलर। सात अप्रैल से सिनेमाघरों में।''
यह भी पढ़ें- Kajol: बेटी नीसा की पॉपुलैरिटी देख खुश हैं काजोल, बोलीं- वह दिल खोलकर जी रही है अपनी जिंदगीWe’re all bad in someone's story!
— Ravi Teja (@RaviTeja_offl) March 28, 2023
Presenting you all the #RavanasuraTrailer 🔥
- https://t.co/zfsnw1anr3
Taking over theatres from APRIL 7th :))
#RavanasuraOnApril7 pic.twitter.com/DfpEyJVI28
अभिनेता के इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''शानदार ट्रेलर...इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''जय मास महाराजा।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट में फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। फिल्म की बात करें तो इसका निर्माण अभिषेक पिकचर्स और आरटी टीमवर्क की ओर से किया गया है।
यह भी पढ़ें- Sunil Grover: हार्ट अटैक से जूझने पर छलका सुनील का दर्द, बोले- लगता था नहीं कर पाऊंगा दोबारा वापसीइसमें अनु इमैनुएल, मेघा आकाश, फारिया अब्दुल्ला, दक्षा नागरकर और पूजीता पोन्नदा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सुशांत भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। रावणासुर का संगीत हर्षवर्धन रामेश्वर और भीम ने तैयार किया है। यह फिल्म सात अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।