फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna To Play MS Subbulakshmi In Gowtam Tinnanuri Biopic as per Report

क्या गौतम तिन्ननुरी की फिल्म में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना? बायोपिक में निभाएंगी एमएस सुब्बुलक्ष्मी का किरदार

Mon, 08 Jun 2026 12:04 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 08 Jun 2026 12:04 AM IST
सार

Rashmika Mandanna To Play MS Subbulakshmi Role: निर्देशक गौतम तिन्ननुरी एक बायोपिक फिल्म बनाने जा रहे हैं। जो मशहूर गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना एमएस सुब्बुलक्ष्मी का किरदार निभा सकती हैं?

विज्ञापन
Rashmika Mandanna To Play MS Subbulakshmi In Gowtam Tinnanuri Biopic as per Report
गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी और रश्मिका मंदाना - फोटो : X

विस्तार

कर्नाटक संगीत की महान गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जिंदगी पर एक बायोपिक फिल्म बनने जा रही है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना एमएस सुब्बुलक्ष्मी का किरदार निभा सकती हैं।

विज्ञापन

Rashmika Mandanna To Play MS Subbulakshmi In Gowtam Tinnanuri Biopic as per Report
रश्मिका मंदाना - फोटो : X

मुख्य अभिनेत्री को लेकर सस्पेंस
फिल्म में मुख्य भूमिका कौन निभाएगा, इसे लेकर अभी अलग-अलग जानकारी आ रही हैं। 123 तेलुगु के अनुसार, रश्मिका मंदाना को एमएस सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक के लिए चुना गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में इसके लिए उनके घर पर एक लुक टेस्ट भी हुआ है।

हालांकि, कुछ समय पहले यह जानकारी आई थी कि रश्मिका या साई पल्लवी की जगह रुक्मिणी वसंत को इस रोल के लिए साइन किया गया है। लेकिन सबसे पहले चर्चा थी कि साई पल्लवी यह किरदार निभाएंगी और उन्होंने इसके लिए कर्नाटक संगीत सीखना भी शुरू कर दिया है। बहरहाल, फिल्म मेकर्स की तरफ से अभी तक किसी भी नाम पर आधिकारिक पुष्टि नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बायोपिक का निर्देशन
एमएस सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक पर बन रही इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी करेंगे। गौतम तिन्ननुरी को सुपरहिट फिल्म 'जर्सी' बनाने के लिए जाना जाता है। गौतम काफी समय से इस कहानी पर रिसर्च कर रहे हैं।

विज्ञापन

'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी रश्मिका
रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इसके लिए रश्मिका ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। फिल्म 'कॉकटेल 2', 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं ।


यह भी पढ़ें: सुभाष घई ने 'ताल' के सीक्वल को लेकर दिया संकेत, फिल्म समीक्षक रोजर एबर्ट ने की थी फिल्म की तारीफ
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed