फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna Threatens Legal Action to those who spread Leaked Private Conversation

रश्मिका ने दी लीगल एक्शन लेने की धमकी, बोलीं- 'आपने हद पार कर दी'; आठ साल पुरानी चैट लीक होने पर भड़कीं

Thu, 12 Mar 2026 05:00 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Thu, 12 Mar 2026 05:00 PM IST
सार

Rashmika Mandanna Private Chat Leak: शादी के बाद रश्मिका मंदाना एक दूसरे मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने इंफ्लूएंसर्स को एक बात को लेकर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Threatens Legal Action to those who spread Leaked Private Conversation
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच वह एक और मामले को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने गुरुवार को इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी, जो आठ साल पहले की एक लीक हुई निजी बातचीत को फैला रहे हैं।
विज्ञापन


रश्मिका का इल्जाम
एक्स पर एक लंबी पोस्ट में, एक्ट्रेस ने कहा कि पिछले आठ वर्षों से उनके खिलाफ गलत जानकारी फैलाने, उन्हें परेशान करने और उन पर जान-बूझकर हमले करने का एक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बातों को बार-बार संदर्भ से हटाकर पेश किया गया और व्यूज हासिल करने के लिए नफरत फैलाने वाली झूठी कहानियां गढ़ी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना सहमति के रिकॉर्ड की गई बातचीत
रश्मिका मंदाना ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि जो ऑडियो वायरल किया जा रहा है, वह करीब आठ साल पुरानी एक प्राइवेट बातचीत का हिस्सा लग रहा है। इसे शायद उसमें शामिल लोगों की सहमति के बिना रिकॉर्ड और शेयर किया गया है।

किस बारे में ऑडियो क्लिप?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बातचीत 2018 की है। यह तब की बातचीत है जब रश्मिका की रक्षित शेट्टी से सगाई टूट गई थी। रश्मिका की मां ने बताया था कि रक्षित के परिवार की तरफ कुछ ऐसी मांगे की गईं थीं, जो स्वीकार्य नहीं थीं। यह क्लिप कई वर्षों तक सार्वजनिक नहीं हुई लेकिन 26 फरवरी को रश्मिका की शादी के बाद सोशल मीडिया पर साझा की गई।

Rashmika Mandanna Threatens Legal Action to those who spread Leaked Private Conversation
रश्मिका मंदाना - फोटो : एक्स
नजरअंदाज करना हुआ मुश्किल
रश्मिका ने खुलासा किया कि पिछले आठ वर्षों से उन्होंने ऑनलाइन कुछ लोगों की तरफ से फैलाई गई गलत जानकारी और उत्पीड़न को झेला है। दर्द सहने के बावजूद उन्होंने धैर्य और चुप्पी बनाए रखना चुना था, लेकिन पिछले 24 घंटों की घटनाओं ने उस सीमा को पार कर दिया जिसे वह अब नजरअंदाज नहीं कर सकती। उन्होंने इस बात पर भी निराशा जताई कि इस विवाद की वजह से उनके परिवार और करीबियों को बेवजह परेशानी हुई है, जबकि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

रश्मिका ने दी 24 घंटे की मोहलत
इस क्लिप को फैलाना भ्रामक और मानहानि वाला बताते हुए, रश्मिका ने इन्फ्लुएंसर्स और इस कंटेंट को शेयर करने वाले लोगों से इसे तुरंत हटाने का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मटेरियल को फैलाने वालों को 24 घंटे की मोहलत दी गई है, ऐसा न होने पर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। आवाज उठाने और एक्शन लेने का फैसला हल्के में नहीं लिया गया है, बल्कि अपनी गरिमा, प्राइवेसी और शांति की रक्षा के लिए यह जरूरी है।

Rashmika Mandanna Threatens Legal Action to those who spread Leaked Private Conversation
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका ने अदा किया शुक्रिया
रश्मिका ने आखिर में लिखा, 'उन सभी लोगों के लिए जिन्होंने इन वर्षों में मुझे दया, समझ और प्यार के साथ सपोर्ट किया है। मैं आपकी बहुत शुक्रगुजार हूं। मैं आपसे प्यार करती हूं और चाहती हूं कि आप ये जानें कि कोई भी अनजान व्यक्ति यह तय नहीं करेगा और न ही कर सकता है कि हमें कैसे जीना है। चुनाव हमारा है। हमें ही करना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed