Rashmika Mandanna: 'मुझे आपकी याद आ रही है', सुकुमार के साथ खास तस्वीर साझा कर रश्मिका ने क्यों लिखी ये बात?
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने हाल ही में सुकुमार की तस्वीर साझा कर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
विस्तार
फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर 2024 को रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता प्राप्त कर चुकी है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बच चुकी है। फिल्म की इस सफलता के बीच निर्देशक सुकुमार ने हाल ही में अपना 55वां जन्मदिन मनाया।
उनके जन्मदिन पर रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के सेट से एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। इसमें सुकुमार उन्हें आराम करते हुए चुपके से देख रहे हैं। पोस्ट में रश्मिका ने निर्देशक के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और बताया कि वह उन्हें कितना मिस करती हैं।
Rashmika Mandanna Injured: रश्मिका मंदाना जिम वर्कआउट के दौरान हुईं चोटिल, जानें कैसा है हाल

रश्मिका ने लिखा, जन्मदिन मुबारक सुकुमार सर! मुझे आपकी बहुत याद आती है। मेरे पास आपके कई अच्छे फोटोज हैं, लेकिन मुझे यह फोटो सबसे पसंद है, क्योंकि यह सच में आप ही की तरह है!"
South Actresses: साउथ में खूब दिखा इन अभिनेत्रियों का जलवा, हिंदी सिनेमा में डेब्यू फिल्म ही रही फ्लॉप
11 जनवरी 2025 तक, 'पुष्पा 2' ने दुनिया भर में 1,831 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है। हसी के साथ इसने 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की नजर अब आमिर खान के दंगल के कलेक्शन को पीछे छोड़ने पर है। दंगल चीन के कुल कारोबार को मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है।
संबंधित वीडियो