Rashmika Mandanna: जिम में घायल होने के अगले दिन रश्मिका ने दिखाई तस्वीर, सोशल मीडिया पर साझा किया हेल्थ अपडेट
रश्मिका मंदाना को जिम वर्कआउट के दौरान चोट लग गई। उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।
विस्तार
रश्मिका मंदाना ने हैप्पी न्यू ईयर विश करते हुए। रश्मिका ने बताया कि उन्हें जिम में चोट लग गई है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्तों के लिए उन्हें घर पर रहना पड़ा। तस्वीर के साथ कैप्शन में अभिनेत्री ने कहा कि जल्द ही सेट पर वापस आ जाएंगी, बस यह सुनिश्चित करूंगी कि मेरे पैर एक्शन के लिए फिट हैं। उन्होंने कहा कि वे सेट पर जाना मिस कर रही हैं। इसके बाद भी अगर आप मुझे मिस कर रही हैं तो मुझसे बात कर सकते हैं।
रश्मिका मंदाना के फैंस ने अभिनेत्री के ठीक होने की कामना की है। प्रशंसकों ने अभिनेत्री की बहुत चिंता की। फैंस ने हार्ट इमोजी भी कमेंट में शेयर किया है।
पुष्पा 2 में रश्मिका के श्रीवल्ली को फैंस ने बहुत पसंद किया है। रश्मिका इस फिल्म ने बड़ी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड हिला दिए हैं। रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा 2’ में देखा गया था। ‘पुष्पा 2’ ने हाल ही में 1200 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर छुआ। इसी के साथ फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई। उनके आगामी कार्यों की बात करें तो उनके पास आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और विक्की कौशल के साथ ‘छावा’ है।