फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan to unveil Trailer Of Chiranjeevi Bholaa Shankar Know Details Here

Bholaa Shankar: 'भोला शंकर' को लेकर आया बड़ा अपडेट, चिरंजीवी की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करेंगे राम चरण

Wed, 26 Jul 2023 07:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 26 Jul 2023 07:44 PM IST
सार

यह फिल्म न केवल चिरंजीवी की उपस्थिति के कारण, बल्कि अपने प्रभावशाली प्रचार और कंटेंट के कारण भी प्रशंसकों और दर्शकों के बीच महत्वपूर्ण चर्चा पैदा कर रही है।

विज्ञापन
Ram Charan to unveil Trailer Of Chiranjeevi Bholaa Shankar Know Details Here
चिरंजीवी, राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगू सुपरस्टार चिंरजीवी के फैंस उनकी फिल्म भोला शंकर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेता जमकर एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। प्रशंसकों की बेताबी को देखते हुए अब इस फिल्म के मेकर्स ने इसके ट्रेलर को रिलीज करने का फैसला कर लिया है। इसके साथ ही निर्माताओं ने लोगों को एक बड़ा सरप्राइज देने की भी तैयारी की है। दरअसल, आरआरआर के बाद ग्लोबल स्टार बन चुके राम चरण इस बहुप्रतीक्षित मेगा मास एक्शन एंटरटेनर 'भोला शंकर' का ट्रेलर रिलीज करने जा रहे हैं। फिल्म में उनके पिता चिरंजीवी लीड रोल में हैं। वहीं, इसका निर्देशन मेहर रमेश ने किया है। 

विज्ञापन

OMG 2: अक्षय कुमार के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज होगा 'ओएमजी 2' का 'हर हर महादेव' गाना

विज्ञापन

व्यापक प्रचार की चल रही तैयारी

बता दें कि यह फिल्म न केवल चिरंजीवी की उपस्थिति के कारण, बल्कि अपने प्रभावशाली प्रचार और कंटेंट के कारण भी प्रशंसकों और दर्शकों के बीच महत्वपूर्ण चर्चा पैदा कर रही है। 'भोला शंकर' के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से आगे बढ़ने के साथ, निर्माता फिल्म की रिलीज से पहले व्यापक प्रचार की तैयारी कर रहे हैं।
Mohit Raina: 'निर्माताओं ने मुझे दूसरे किरदारों में नहीं अपनाया है', महादेव एक्टर मोहित रैना का छलका दर्द

विज्ञापन

राम चरण करेंगे ट्रेलर रिलीज

इस फिल्म के टीजर और गानों ने पहले ही लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर लिया है, जिससे फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। फिल्म का ट्रेलर कल यानी 27 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। मेकर्स ने इस इवेंट को खास बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। चिरंजीवी के बेटे राम चरण शाम 4:05 बजे ट्रेलर का अनावरण करेंगे। इस रोमांचक घोषणा ने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है।

विज्ञापन

फिल्म में दिखेंगे ये कलाकार

चिरंजीवी के अलावा, फिल्म में  तमन्ना भाटिया, कीर्ति सुरेश और सुशांत जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का संगीत महती स्वरा सागर द्वारा तैयार किया गया है। इसके तीन गाने पहले ही चार्टबस्टर बन चुके हैं जो यूट्यूब सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। मेकर्स की इस फिल्म को 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed