फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan-starrer Game Changer new shooting Schedule out shoot will start on November 23 as per reports

Game Changer: 'गेम चेंजर' का नया शूटिंग शेड्यूल आया सामने, इस दिन दोबारा सेट पर पहुंचेंगे राम चरण

Wed, 22 Nov 2023 06:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 22 Nov 2023 06:05 PM IST
सार

राम चरण की आने वाली फिल्म 'गेम चेंजर के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि सितंबर में होने वाली शूटिंग कुछ कलाकारों की अनुपलब्धता के कारण रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन
Ram Charan-starrer Game Changer new shooting Schedule out shoot will start on November 23 as per reports
गेम चेंजर - फोटो : social media

विस्तार

साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अब फैंस 'आरआरआर' से पर्दे पर छा जाने वाले अभिनेता राम चरण का एक बार फिर धांसू अंदाज देखना चाहते हैं। अभिनेता ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है।

विज्ञापन

इस दिन शुरू होगी शूटिंग
इससे पहले फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि सितंबर में होने वाली शूटिंग कुछ कलाकारों की अनुपलब्धता के कारण रद्द कर दी गई है। अब फिल्म की शूटिंग से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। 'गेम चेंजर' की शूटिंग की तारीखें तय हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शूटिंग 23 नवंबर को मैसूर में शुरू होगी। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू द्वारा निर्मित इस फिल्म में कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
Bigg Boss 17: 'पाखी' ने सलमान के शो में उठाया शादीशुदा जिंदगी के राज से पर्दा, सुनकर चौंक जाएंगे आप
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेक पर थे अभिनेता
रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले शूटिंग से कुछ दिन पहले ही राम चरण के चेहरे पर चोट लग गई थी। बताया गया था कि राम चरण को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया था। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच करने के बाद कहा था कि वह शूटिंग जल्दी शुरू करने के लिए अच्छी स्थिति में नहीं हैं, इसलिए अभिनेता को 10 दिनों के लिए सलाह दी गई थी कि उन्हें ब्रेक लेना चाहिए।
Dunki: 'फिल्म का नाम डंकी क्यों रखा?' फैन के इस सवाल का शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब, बोले- हंकी या मंकी समझिए

विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
'गेम चेंजर' में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन होने की उम्मीद है और इसका बजट भी काफी ज्यादा होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन दृश्यों को प्रसिद्ध स्टंट कोरियोग्राफर अनबरीव द्वारा शूट किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में राम चरण के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म में अभिनेता एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, नवीन चंद्र और मीका श्रीकांत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। फिल्म का संगीत एस थमन ने तैयार किया है।

Shah Rukh Khan: शाहरुख ने बताया बिखरी जुल्फों का राज, बोले- 'आंवला, भृंगराज और मेथी लगाता हूं'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed