{"_id":"655df1ed62bd21edf2028279","slug":"shah-rukh-khan-revealed-secret-behind-his-messy-hair-dunki-actor-spills-the-beans-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shah Rukh Khan: शाहरुख ने बताया बिखरी जुल्फों का राज, बोले- 'आंवला, भृंगराज और मेथी लगाता हूं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shah Rukh Khan: शाहरुख ने बताया बिखरी जुल्फों का राज, बोले- 'आंवला, भृंगराज और मेथी लगाता हूं'
Wed, 22 Nov 2023 05:56 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 22 Nov 2023 05:56 PM IST
सार
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी फिल्म में अहम किरदार में हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इस साल पठान और जवान जैसी फिल्मों से धमाल मचाने के बाद शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'डंकी' फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और शाहरुख खान के साथ यह उनका पहला प्रोजेक्ट है। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। आज इस फिल्म का 'लुट पुट गया' गाना रिलीज हुआ है। इस बीच शाहरुख ने फैंस के साथ एक्स पर आस्क एसआरके सेशन रखा, जहां उन्होंने यूजर्स के कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
यूजर के सवाल का दिया जवाब
फिल्म 'डंकी' का पहला गाना रिलीज होने के बाद शाहरुख खान ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत सेशन आयोजित किया। इस दौरान एक यूजर ने शाहरुख खान से उनके बालों को लेकर सवाल किया, जिसका किंग खान ने काफी मजेदार जवाब दिया। यूजर ने पूछा, 'आपके बिखरे-बिखरे बालों का राज क्या है'? फैन के जवाब में शाहरुख खान ने लिखा, 'आवंला, भृंगराज और मेथी लगाता हूं!!!'
विज्ञापन
Bollywood: बॉक्स ऑफिस पर इन 100 करोड़ी फिल्मों का हुआ बुरा हाल, लिस्ट में सलमान-आमिर की फिल्में भी हैं शामिल
विज्ञापन
इस दिन रिलीज होगी 'डंकी'
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी फिल्म में अहम किरदार में हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला प्रभास की फिल्म 'सालार' से होगा। बता दें कि शाहरुख खान इस साल पठान और जवान के अलावा सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में भी कैमियो रोल में नजर आए हैं।
Bigg Boss 17: नील भट्ट के अंडरगारमेंट्स नहीं धुलती हैं 'पाखी', जानें एक्ट्रेस ने सबके सामने क्यों कही यह बात?
शाहरुख-तापसी पर फिल्माया गया गाना
फिल्म का पहला गाना शाहरुख (हार्डी) और तापसी पन्नू (मनु) पर फिल्माया गया है। बता दें कि इस गाने में अरिजीत सिंह की दिल छू लेने वाली आवाज है। वहीं प्रीतम ने इसे कंपोज किया है। स्वानंद किरकिरे और आईपी सिंह ने लिरिक्स लिखे हैं।
Dunki: 'फिल्म का नाम डंकी क्यों रखा?' फैन के इस सवाल का शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब, बोले- हंकी या मंकी समझिए