फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan: RRR Actor spotted walking barefoot at Hyderabad airport US ahead of Oscars 2023 viral video

Ram Charan: नंगे पैर और 48 दिन तक काले कपड़े... ऑस्कर 2023 के लिए खास लुक में रवाना हुए राम चरण

Tue, 21 Feb 2023 02:11 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 21 Feb 2023 02:11 PM IST
सार

राम चरण को हाल ही में ऑस्कर 2023 के लिए अमेरिका जाते हुए देखा गया। अभिनेता को हैदराबाद हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया था, लेकिन दिलचस्प बात यह थी कि इस दौरान राम चरण नंगे पैर थे।

विज्ञापन
Ram Charan: RRR Actor spotted walking barefoot at Hyderabad airport US ahead of Oscars 2023 viral video
राम चरण - फोटो : instagram

विस्तार

'आरआरआर' फिल्म के लिए दुनियाभर में फैले सिनेमाप्रेमियों की तारीफ पाने वाली साउथ सुपरस्टार राम चरण किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। जहां एक तरफ अभिनेता जल्द ही पिता बनने वाले हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म 'आरआरआर' ऑस्कर्स 2023 की रेस में शामिल है। ऐसे में राम चरण का सुर्खियां बटोरना लाजमी है। इसी बीच हाल ही में अभिनेता को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। लेकिन सबका ध्यान अगर किसी चीज ने खींचा था, तो वह राम चरण से गायब उनकी चप्पल थी।   

विज्ञापन

Ram Charan: RRR Actor spotted walking barefoot at Hyderabad airport US ahead of Oscars 2023 viral video
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

राम चरण को हाल ही में ऑस्कर 2023 के लिए अमेरिका जाते हुए देखा गया। अभिनेता को हैदराबाद हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया था, लेकिन दिलचस्प बात यह थी कि इस दौरान राम चरण नंगे पैर थे। सुपरस्टार का यह नंगे पैर चलते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वायरल होते इस वीडियो में राम चरण को ब्लैक कलर के कुर्ते-पजामे में नंगे पैर देखा वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए थे। लेकिन राम चरण के इस तरह नंगे पैर होने के पीछे एक खास वजह है।  
Javed Akhtar: लाहौर में बैठ जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, बोले- आपके यहां घूम रहे 26/11 के हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Charan: RRR Actor spotted walking barefoot at Hyderabad airport US ahead of Oscars 2023 viral video
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अभिनेता हर साल अयप्पा दीक्षा लेते हैं। केरल के सबरीमाला मंदिर में जाने से पहले एक व्यक्ति को इस रस्म का पालन करना होता है। भक्तों को 48 दिन तक उपवास का पालन करने के लिए भी कहा जाता है। इस समय राम चरण ने अयप्पा दीक्षा ली है, इसलिए अभिनेता को 48 दिन तक ऐसे ही रहना होगा। राम चरण हर साल इस रस्म का पालन करते हैं। आपको बता दें, 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' को ऑस्कर 2023 में सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नामांकित किया गया है। यह अवॉर्ड 12 मार्च को अमेरिका में आयोजित किया जाने वाला है।
Urfi Javed: खतरों के खिलाड़ी 13 में उर्फी की एंट्री पक्की! रोहित शेट्टी के शो में लगेगा कन्ट्रोवर्सी का तड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed