Javed Akhtar: लाहौर में बैठ जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, बोले- आपके यहां घूम रहे 26/11 के हमलावर
Javed Akhtar in Lahore: जावेद अख्तर हाल ही में लाहौर में फैज फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को उसकी हरकतों पर आईना दिखाया है। जावेद अख्तर ने कहा है कि मुंबई में जो 26/11 का हमला हुआ है, उसके हमलावर पाकिस्तान में घूम रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय गीतकार जावेद अख्तर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। वह किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते नजर आते हैं। हाल ही में गीतकार ने पाकिस्तान में जाकर जो किया है, उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है, और जावेद अख्तर के लिए खूब तालियां भी बज रही हैं। दरअसल जावेद अख्तर हाल ही में लाहौर में फैज फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को उसकी हरकतों पर आईना दिखाया है और खूब खरी-खरी सुनाई है। जावेद अख्तर ने कहा है कि मुंबई में जो 26/11 का हमला हुआ है, उसके हमलावर पाकिस्तान में घूम रहे हैं। जावेद अख्तर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। भारतीय गीतकार और डायलॉग राइटर ने आगे जिस अंदाज में पाकिस्तानियों को सुनाया, उसकी तारीफ हो रही है।
लाहौर के फैज फिल्म फेस्टिवल में जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के बीच बैठकर उनको उन्हीं की हरकतों के लिए लताड़ लगाई है। उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद को शह देने पर शायराना अंदाज में जमकर ताना मारा है। जावेद अख्तर ने कहा- 'यहां मैं तकल्लुफ से काम नहीं लूंगा। हमने तो नुसरत फतेह अली खान के बड़े-बड़े फंक्शन किए हैं, मेहदी हसन के फंक्शन किए हैं। आपके मुल्क में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ। तो हकीकत यह है कि अब हम एक-दूसरे पर इल्जाम न लगाएं, इससे बात नहीं होगी। अहम बात यह है कि इन दिनों जो ये फिजा गरम है, वो कम होनी चाहिए'।
इसे भी पढ़ें- Urfi Javed: खतरों के खिलाड़ी 13 में उर्फी की एंट्री पक्की! रोहित शेट्टी के शो में लगेगा कन्ट्रोवर्सी का तड़का
जावेद अख्तर ने आगे कहा, हम तो बम्बई के लोग हैं। हमने देखा है हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ। वे लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे, न इजिप्ट से आए थे। वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। ये शिकायत अगर किसी हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए। जावेद अख्तर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है।
जैसे ही सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का वीडियो आया तो भारतीय और पाकिस्तानी आपस में भिड़ गए। एक शख्स ने कहा, 'जावेद चाचा को पता है कि पाकिस्तान कंगाल हो गया है और इज्जत भी खत्म हो चुकी है।' दूसरे शख्स ने लिखा, 'जावेद अख्तर ने फैज फेस्टिवल लाहौर में पाकिस्तानी आवाम को आईना दिखा दिया।'