{"_id":"63f471bfd559d6885604ab68","slug":"urfi-javed-may-appear-in-rohit-shetty-show-khatron-ke-khiladi-season-13-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: खतरों के खिलाड़ी 13 में उर्फी की एंट्री पक्की! रोहित शेट्टी के शो में लगेगा कन्ट्रोवर्सी का तड़का","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Urfi Javed: खतरों के खिलाड़ी 13 में उर्फी की एंट्री पक्की! रोहित शेट्टी के शो में लगेगा कन्ट्रोवर्सी का तड़का
Tue, 21 Feb 2023 12:55 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:55 PM IST
सार
उर्फी जावेद को पिछली बार स्प्लिट्सविला में देखा गया था। इस शो में उन्होंने काफी हलचल मचाई थी। अब खबर है कि उर्फी जावेद खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वह आए दिन अजीबो-गरीब कपड़े पहनने के लिए जानी जाती हैं। उर्फी जावेद कपड़ों के अलावा अपने बेबाक बयानों के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। उनके अतरंगी फैशन सेंस और बेबाक अंदाज ने उर्फी को खूब सुर्खियां दिलाई है। इंटरनेट सेंसेशन को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वह बहुत जल्द रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में नजर आने वाली हैं। इस सीजन में वह अपने हुस्न का तड़का लगाती नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
उर्फी जावेद आएंगी नजर?
उर्फी जावेद को पिछली बार स्प्लिट्सविला में देखा गया था। इस शो में उन्होंने काफी हलचल मचाई थी। अब खबर है कि उर्फी जावेद खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आने वाली हैं। खबरों के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 13 के मेकर्स ने अभिनेत्री से संपर्क किया है। जिसके लिए उर्फी ने हामी भर दी है। अगर सबकुछ सही रहा तो उर्फी बहुत जल्द खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की शूटिंग के लिए रोहित शेट्टी के साथ साउथ अफ्रीका जाएंगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- DPIFF 2023: सुर्खियों में रहने को वरुण धवन का नया पैंतरा, एजेंसी का दावा मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
विज्ञापन
सीजन 16 में आए थे रोहित शेट्टी
सीजन 13 में जाने वालों में सिर्फ उर्फी जावेद ही नहीं बिग बॉस सीजन 16 के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे और अर्चना गौतम का नाम शामिल है। इसके अलावा मुनव्वर फारूकी, सुम्बुल तौकीर खान और नकुल मेहता का नाम भी सामने आ रहा है। बता दें कि रोहित शेट्टी बिग बॉस 16 के हाउस में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट से स्टंट भी करवाए थे। तब उन्होंने शालीन भनोट को 'खतरों के खिलाड़ी 13' का ऑफर दिया था। हालांकि, शालीन ने अपने फोबिया को वजह बताकर इस ऑफर को ठुकरा दिया था।