फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   ram charan peddi song shoot begins wishe ganesh chaturthi Lord Ganesha bring peace success positivity in lives

Ram Charan: गणेश चतुर्थी के दिन राम चरण ने शुरू की पेद्दी के गाने की शूटिंग, फैंस को दी शुभकामनाएं; लिखा नोट

Wed, 27 Aug 2025 07:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 27 Aug 2025 07:01 PM IST
सार

Peddi Song Shoot Begins: बुची बाबू सना के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेद्दी' को लेकर राम चरण ने एक खास वीडियो शेयर किया है। जिसने इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों की उत्सुक्ता को और अधिक बढ़ा दिया है।  
 

विज्ञापन
ram charan peddi song shoot begins wishe ganesh chaturthi Lord Ganesha bring peace success positivity in lives
पेद्दी के सेट से राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

विस्तार

राम चरण की नई फिल्म 'पेद्दी' एक ग्रामीण स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। इस फिल्म ने अपने शानदार सींस और रोमांचक कहानी से सबका ध्यान खींचा है। शूटिंग तेजी से चल रही है और गणेश चतुर्थी के मौके पर निर्माताओं ने एक खास वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन

'पेद्दी' के खान गाने की शूटिंग हुई शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माताओं ने बताया कि मैसूर में राम चरण पर एक भव्य गाना फिल्माया जा रहा है, जिसे जानी मास्टर ने कोरियोग्राफ किया है। ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने राम चरण के किरदार के लिए एक शानदार गीत बनाया है, जिसे 1000 से ज्यादा नर्तकों के साथ बड़े पैमाने पर शूट किया जा रहा है। यह गाना फिल्म का एक प्रमुख आकर्षण होगा। निर्देशक बुची बाबू ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, 'यह एक मेगा पावर ब्लास्ट है। रत्नावेलु जी का विजुअल गाना आज शुरू हो रहा है। सभी को विनायक चविथी की शुभकामनाएं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Buchi babu sana (@buchibabu_sana)


विज्ञापन
विज्ञापन

राम चरण को पोस्ट
'पेद्दी' की टीम उत्सव के बीच भी पूरी मेहनत से काम कर रही है, जो उनकी लगन को दर्शाता है। राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम पर सेट से एक वीडियो शेयर किया और लिखा, 'भगवान गणेश आपके जीवन में शांति, सफलता और सकारात्मकता लाएं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)



 
विज्ञापन

फिल्म 'पेद्दी' के बारे में 
बुची बाबू ने बताया कि राम चरण को फिल्म में 'मेगा पावर स्टार' के रूप में पेश किया जाएगा। फैंस को लगता है कि यह नाम राम चरण के लिए एक दम सही है। इस फिल्म में राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर मुख्य अभिनेत्री हैं, जबकि दिव्येंदु, शिव राजकुमार और जगपति बाबू महत्वपूर्ण किरदारों में हैं। संगीत एआर रहमान का है और फिल्म वेंकट सतीश किलारू द्वारा निर्मित है। 'पेद्दी' 27 मार्च, 2026 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक ने पति संग भूत बांग्ला में मनाया जन्मदिन, तस्वीरें और वीडियोज किए शेयर; किया डांस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed