फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rubina Dilaik celebrated her birthday with hubby Abhinav Shukla she said A heart filled with gratitude

Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक ने पति संग भूत बांग्ला में मनाया जन्मदिन, तस्वीरें और वीडियोज किए शेयर; किया डांस

Wed, 27 Aug 2025 06:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 27 Aug 2025 06:23 PM IST
सार

Abhinav Shukla Celebrates Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक ने हाल ही में अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके को रुबीना ने अपने पति अभिनव शुक्ला संग सेलिब्रेट किया और सोशल मीडिया पर इसकी खास झलक भी दिखाई।
 

विज्ञापन
Rubina Dilaik celebrated her birthday with hubby Abhinav Shukla she said A heart filled with gratitude
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम@rubinadilaik

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने हाल ही में 26 अगस्त को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके को रुबीना ने पति अभिनव के साथ किसी खास जगह पर मनाया। इस खास जगह को अभिनव ने भूत बांग्ला का नाम दिया है।
विज्ञापन

 

रुबीना दिलैक का पोस्ट
रुबीना दिलैक का जन्मदिन 26 अगस्त 1987 को हिमाचल प्रदेश, शिमला में हुआ था। 26 अगस्त को रुबीना ने अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद रुबीना ने आज अपनी कुछ शानदार तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। एक तस्वीर में रुबीना केक काटती नजर आ रही हैं, तो वहीं एक तस्वीर में रुबीना केक के सामने बैठकर विश मांगती दिखाई दे रही हैं। वहीं एक वीडियो में रुबीना और अभिनव डांस करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ रुबीना ने कैप्शन में लिखा, 'कृतज्ञता से भरा हृदय।' रुबीना की इस पोस्ट पर अभिनव ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'भूत बांग्ला में जन्मदिन।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
रुबीना को उनके फैंस ने जन्मदिन की खआस बधाई दी। एक फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो प्रिय रूबीना दी', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो क्वीन रूबीना', एक और फैन ने लिखा, 'आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं', एक और फैन ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे रुबीना।' वहीं कुछ फैंस ने लाल दिल वाले और फायर इमोजी बनाए हैं।
विज्ञापन

रुबीना और अभिनय का करियर
इन दिनों रुबीना और अभिनव 'पति पत्नी और पंगा' शो में नजर आ रहे हैं। इस शो में सेलिब्रिटी जोड़े कई चुनौतियों का सामना करते हैं। 'पति पत्नी और पंगा' रियलिटी शो को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी होस्ट कर रहे हैं। यह शो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है और जीयो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होता है। इस शो से पहले रुबीना और अभिनव रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' में नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed