Ram charan Peddi: स्टेज पर राम चरण से हुई गलती; आधी रात को जसप्रीत बुमराह से मांगनी पड़ी माफी; जानिए क्यों?
Ram charan viral video: बीती रात अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी’ से जुड़े एक कार्यक्रम में राम चरण से ऐसी भूल हो गई कि उनको भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह से माफी मांगनी पड़ी। यहां जानिए राम चरण ने स्टेज पर ऐसा क्या कहा?
विस्तार
साउथ सुपरस्टार राम चरण शनिवार रात भोपाल में थे। यहां उनकी फिल्म ‘पेद्दी’ का म्यूजिक लॉन्च कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरन जब अभिनेता मंच पर आए तो उनसे ऐसी गलती हो गई कि एक्टर को देर रात ही भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से माफी मांगनी पड़ी। जानिए क्या है पूरा मामला?
रैपिड फायर राउंड में हुई गलती
दरअसल, कार्यक्रम के दौरान जब राम चरण स्टेज पर आए तो इवेंट के एंकर ने उनके साथ एक रैपिड फायर राउंड किया। चूंकि फिल्म में राम चरण क्रिकेटर बने हैं तो इस दौरान एंकर ने उनसे क्रिकेट से जुड़े सवाल पूछे। उन्हें कुछ क्रिकेटर्स के नाम दिए गए जिनके बारे में उनको कुछ कहना था।
- सचिन तेंदुलकर के बारे में राम चरण ने कहा कि उनका करियर बहुत लंबा था।
- महेंद्र सिंह धोनी का नाम लेने पर एक्टर ने उनके शांत व्यवहार की तारीफ की।
- रोहित शर्मा को राम चरण ने सबका चहेता बताया।
- विराट कोहली का नाम आने पर एक्टर ने जवाब दिया कि वो आग हैं।
- अंत में जसप्रीत बुमराह का नाम आने पर राम चरण ने कहा- ‘जसप्रीत बुमराह जी में आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मैं फुटबॉल से बहुत प्यार करता हूं और आप फुटबॉल को इतना आगे बढ़ा रहे हो.. लव यू सर।’
Context - pic.twitter.com/yK0YIH6V7d
— Film Culture (@CinemasHive) May 23, 2026
आधी रात में ट्वीट कर मांगी माफी
इवेंट से सामने आया यह वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हाे गया। राम चरण ने आधी रात को ही एक ट्वीट करके जसप्रीत बुमराह से माफी मांग ली। अभिनेता ने लिखा, 'उफ़्फ़… मैं सच में कभी-कभी नाम भूल जाता हूं। जसप्रीत बुमराह जी से इस गलती के लिए माफी मांगता हूं। इतने सारे जोश और भीड़ के बीच मुझसे यह गलती हाे गई। मैं सच में आपकी इज्ज़त करता हूं और आपके खेल का बहुत बड़ा फैन हूं। जब आप लगातार बैट्समैन को बैकफुट पर धकेलते हैं तो आप हर भारतीय को गर्व महसूस कराते हैं।'
Uff… I’m genuinely so forgetful with names sometimes.
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) May 23, 2026
Apologies to @Jaspritbumrah93 Ji for the mix-up - it was a genuine human error in the middle of all the excitement and the crowd 🙏🏼
I truly respect you and I am a huge fan of your game. You make every Indian feel proud when…
यह खबर भी पढ़ें: भोपाल में ‘पेद्दी’ की टीम का धमाका; रहमान ने किया परफॉर्म, रामचरण-जान्हवी को देख एक्साइटेड हुए फैंस
यूजर्स कर रहे ट्रोल
हालांकि, राम चरण के इस बयान और माफी मांगने का यूजर्स पर कोई असर नहीं हुआ। इस वीडियो के सामने आने के बाद वो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किए जा रहे है। यूजर्स यह कयास नहीं लगा पा रहे कि वो बुमराह के नाम को लेकर किस खिलाड़ी से कन्फ्यूज हुए?
कुछ ने की इस रवैये की तरीफ
वहीं एक तरफ कुछ यूजर्स राम चरण की तारीफ भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि इतने बड़े इवेंट में ऐसी गलतियां हो जाती है पर कम से कम एक्टर ने इतने बड़े मंच से माफी मांगने की हिम्मत तो दिखाई।


कब रिलीज होगी ‘पेद्दी’
फिल्म ‘पेद्दी’ में राम चरण एक तरफ मजदूर और दूसरी तरफ ऐसे खिलाड़ी के किरदार में नजर आएंगे, जो क्रिकेट भी खेलता है और कुश्ती भी लड़ता है। ‘पेद्दी’ में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार, जगपति बाबू, रवि किशन और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह खबर भी पढ़ें: रामचरण-जान्हवी कपूर की 'पेद्दी' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी; मिला U/A सर्टिफिकेट; जानिए कितना होगा रनटाइम?
A post shared by PEDDI (@peddimovie)
">यहां देखें इस कार्यक्रम की झलक