फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan and Upasana daughter Klin Kaara Konidela First Birthday Actor wife shared her daughter video

Ram Charan: एक साल की हुईं राम चरण की नन्ही राजकुमारी, उपासना ने डिलीवरी के समय का इमोशनल वीडियो किया साझा

Thu, 20 Jun 2024 01:05 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 20 Jun 2024 01:05 PM IST
सार

उपासना ने क्लिन के जन्मदिन पर एक वीडियो को साझा किया है और बताया कि वह अब तक लाखों बार देख चुकी हैं। उपासना और उनके पेरेंट्स के साथ-साथ मेगास्टार चिरंजीवी ने घर में पोती के आने पर अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Ram Charan and Upasana daughter Klin Kaara Konidela First Birthday Actor wife shared her daughter video
राम चरण और उपासना कामिनेनी कोनिडेला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राम चरण और उपासना कामिनेनी कोनिडेला की बेटी क्लिन कारा कोनिडेला आज 20 जून को अपना पहला जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उपासना ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके जन्म और नामकरण की रस्में दिखाई गई हैं। कैप्शन में उन्होंने बताया कि क्लिन कारा ने उन्हें पूरा किया है और उनके जीवन में खुशियां लाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


बेटी के जन्मदिन पर उपासना ने साझा किया वीडियो
उपासना ने क्लिन के जन्मदिन पर एक वीडियो को साझा किया है और बताया कि वह अब तक लाखों बार देख चुकी हैं। उपासना और उनके पेरेंट्स के साथ-साथ मेगास्टार चिरंजीवी ने घर में पोती के आने पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "मेरे प्यारी क्लिन कारा कोनिडेला, आपको पहला जन्मदिन मुबारक हो। आप हमें पूरा करती हैं। हमारे जीवन में इतनी खुशी और आनंद लाने के लिए धन्यवाद। मैंने यह वीडियो लाखों बार देखा है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Upasana Kamineni Konidela (@upasanakaminenikonidela)



11 साल बाद किया क्लिन का स्वागत
राम चरण और उपासना ने शादी के 11 साल बाद अपने पहले बच्चे क्लिन कारा कोनिडेला का स्वागत किया। तब से, वे अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बेटी के कुछ यादगार पलों को फैंस के साथ साझा करते रहे हैं। बता दें कि इस कपल ने 14 जून साल 2012 में शादी की थी। हाल ही में, उन्होंने अपनी शादी की 12वीं सालगिरह भी मनाई थी।

इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगे रामचरण
वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण निर्देशक शंकर की 'गेम चेंजर' की शूटिंग में व्यस्त हैं , जो इस सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।  इसके अलावा, राम चरण अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ 'आरसी 16' में स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। 
 

Hooch Tragedy: अभिनेता विजय ने मृतकों के प्रति जताई संवेदना, प्रशासन पर उठाए सवाल, बोले- सख्त कदम उठाए जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed