Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ने लीक किया 'पुष्पा 2' का डायलॉग? यहां जानें क्या है सच्चाई
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जून इन दिनों अपनी मचअवेटेड फिल्म 'पुष्पा: द रूल' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस दौरान हैदराबाद में फिल्म 'बेबी' के सक्सेस मीट के इवेंट में एक्टर ने 'पुष्पा 2' का डायलॉग लीक कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जून इन दिनों अपनी मचअवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' यानी 'पुष्पा: द रूल' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अभिनेता के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2021 मे आई उनकी ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज - पार्ट 1 का सीक्वल है। अगले साल रिलीज होने और प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए, अभिनेता ने एक कार्यक्रम में अपने आगामी सीक्वल के ट्रेलर से एक मेन डायलॉग लीक कर दिया।
अल्लू अर्जुन ने लीक किया फिल्म का डायलॉग
जी हां, हैदराबाद में फिल्म 'बेबी' के सक्सेस मीट के इवेंट में एक्टर ने 'पुष्पा 2' का डायलॉग लीक कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। तेलुगु सिनेमा के अनुसार, उन्होंने कहा, "मैं पुष्पा 2 के बारे में बात करने नहीं आया था, लेकिन मैं फिल्म की एक डायलॉग बोलने से खुद को नहीं रोक सकता।"
Icon StAAr #AlluArjun LEAKS #Pushpa 2 dialogue on the stage.
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) July 20, 2023
| #Pushpa2 | #PushpaTheRule | pic.twitter.com/QXbEaSnR7S
ट्विटर पर छाए अल्लू अर्जुन
इसके बाद अल्लू अर्जुन ने तेलुगु में पुष्पा 2 के डायलॉग को बोला, जिसका मोटे तौर पर हिंदी अनुवाद किया गया, "सब कुछ एक नियम से किया जाएगा, वह पुष्पा नियम है।" वहीं, इवेंटा का वीडियो ट्विटर हैंडल पर साझा किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद नेटिजंस इसपर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
इतने करोड़ में बिके फिल्म के ऑडियो राइट्स
बता दें कि फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही शानदार कमाई शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा 2' के ऑडियो राइट्स को कथित तौर पर 500 मिलियन में बेचा गया है। उम्मीद है कि यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Kamal Haasan: 'शोले' फिल्म से है कमल हासन को नफरत, अमिताभ बच्चन से कहा- उस रात मैं सो नहीं पाया