फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pushpa 2 Telangana Cinematography Minister makes fun of allu arjun film no more ticket hike rule apply

Pushpa 2: तेलंगाना सिनेमैटोग्राफी मंत्री ने उड़ाया पुष्पा 2 का मजाक, मांग के बाद भी नहीं बढ़ेंगे टिकटों के दाम

Sun, 22 Dec 2024 09:38 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 22 Dec 2024 09:38 AM IST
सार

तेलंगाना सिनेमैटोग्राफी मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का मजाक उड़ाया है। साथ ही फिल्मों के टिकट के बढ़ते दाम पर भी रोक लगा दी है। 
 

विज्ञापन
Pushpa 2 Telangana Cinematography Minister makes fun of allu arjun film no more ticket hike rule apply
तेलंगाना सिनेमैटोग्राफी मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी-पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना सिनेमैटोग्राफी मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' पर कटाक्ष किया है। रेड्डी ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि फिल्म देखने के बाद उन्हें यह समय की बर्बीदी लगी। मंत्री ने ये बयान तब दिया जब वह 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती बच्चे से मिले। वहीं, मंत्री ने यह भी साफ कर दिया कि अब टिकटों के दाम में बढ़ोतरी को मंजूरी नहीं दी जाएगी। हालांकि, कुछ खास फिल्मों को लाभ जरूर मिलेगा। आइए बयान पर विस्तार से गौर फरमा लेते हैं-

विज्ञापन

कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी का बड़ा बयान

मंत्री ने कहा कि केवल कुछ फिल्मों के लिए टिकट दाम में बढ़ोतरी की अनुमति दी जाएगी जो समाजिक तत्वों और राजाओं के इतिहास पर आधारित होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इन श्रेणियों के अलावा किसी भी फिल्म को टिकट की बढ़ी हुई कीमतें नहीं दी जाएंगी। ये शब्द वाकई पूरे टॉलीवुड के लिए चौंकाने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाली फिल्मों के लिए भी बड़ा झटका

मंत्री ने जिस शैली की फिल्मों का उल्लेख किया है, वह टॉलीवुड में लंबे समय से बंद है और वर्तमान फिल्में पैन-इंडिया व्यावसायिक फिल्मों के रूप में बनाई जाती हैं। ये आने वाली फिल्मों के लिए भी बड़ा झटका होगा। दूसरी ओर, मंत्री ने यह भी कहा कि 'पुष्पा 2' देखना उनके लिए समय की बर्बादी थी और उन्हें यह भी लगा कि इससे किसी को कोई फायदा नहीं होगा।

AP Dhillon Diljit Dosanjh: एपी ढिल्लों के कटाक्ष पर दिलजीत ने दिया करारा जवाब, पंजाबी इंडस्ट्री में बढ़ा तनाव

विज्ञापन

पीड़ित परिवार की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

मंत्री ने यह भी टिप्पणी की कि अभिनेता अल्लू अर्जुन प्रभावित परिवार की सहायता करने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहे हैं। कोमाटिरेड्डी ने आश्वासन दिया कि सरकार घटना में घायल लड़के श्री तेज के सभी चिकित्सा खर्चों को वहन करेगी। वहीं, उन्होंने पीड़ित परिवार को अपने निजी खाते से 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की।

Kangana Ranaut: पहाड़ों की इस प्राचीन कलाकारी से कंगना रनौत ने कराया फैंस को रूबरू, बोलीं- अब कहीं लुप्त हो गई

पीड़ित परिवार की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

मंत्री ने यह भी टिप्पणी की कि अभिनेता अल्लू अर्जुन प्रभावित परिवार की सहायता करने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहे हैं। कोमाटिरेड्डी ने आश्वासन दिया कि सरकार घटना में घायल लड़के श्री तेज के सभी चिकित्सा खर्चों को वहन करेगी। वहीं, उन्होंने पीड़ित परिवार को अपने निजी खाते से 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed