फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pushpa 2 Actor Allu Arjun Theatre Stampede Case Release From Jail Vijay Devarakonda Meet Him

Allu Arjun-Vijay devarakonda: जेल से घर लौटे अल्लू, मिलने पहुंचे विजय देवरकोंडा, गले लगकर देर तक पूछा हाल

Sat, 14 Dec 2024 11:44 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 14 Dec 2024 11:44 AM IST
सार

'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में हुई महिला की मौत मामले में शुक्रवार को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया, उन्हें जमानत मिल गई है। एक दिन जेल में रहकर शनिवार सुबह वह घर पहुंचे। अल्लू से मिलने करीबी दोस्त विजय देवरकोंडा उनके घर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Pushpa 2 Actor Allu Arjun Theatre Stampede Case Release From Jail Vijay Devarakonda Meet Him
अल्लू अर्जुन-विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शनिवार सुबह जेल से निकलकर अल्लू अर्जुन अपने घर आकर आ गए हैं। अब उनके घर पर मिलने वालों का तांता लग गया है। कुछ देर साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा भी अल्लू अर्जुन के घर पहुंचे हैं। विजय और अल्लू लंबे समय से जिगरी दोस्त हैं। जानिए, कैसा रहा विजय का रिएक्शन अल्लू को देखकर? 

विज्ञापन

Pushpa 2 Actor Allu Arjun Theatre Stampede Case Release From Jail Vijay Devarakonda Meet Him
अल्लू अर्जुन से मिले विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

इमोशनल हो गए विजय देवरकोंडा 
अल्लू अर्जुन को घर पर देखकर विजय का चेहरा खिल उठा। वह अपने दोस्त को देखकर इमोशनल हो गए। विजय ने अल्लू को देखते ही गले लगा लिया। दोनों बहुत देर तक गले मिलते रहे। ऐसा लग रहा था कि विजय देवरकोंडा को अल्लू अर्जुन के जेल जाने का बहुत दुख हुआ।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

देर तक बैठकर बातें करते रहे
अल्लू अर्जुन से मिलने के बाद विजय देवरकोंडा परिवार के बाकी सदस्यों से मिले, जिसमें अल्लू अर्जुन के पिता भी शामिल रहे। इसके बाद अल्लू अर्जुन और विजय देवरकोंडा साथ में बैठकर काफी देर तक बात करते रहे। अल्लू, विजय से कुछ कहते हुए नजर आए, ऐसा लग रहा था कि वह कल की पूरी घटना का जिक्र कर रहे हैं। विजय भी ध्यान से अल्लू अर्जुन की बातों को सुन रहे थे।
Allu Arjun Love Story: शादी में नजरें मिलीं, नंबर खोजा, डेट किया पर..; जानिए ‘पुष्पा’ को कैसे मिली ‘श्रीवल्ली’

विज्ञापन

सच्चे दोस्त का फर्ज निभाया 
अल्लू अर्जुन को शनिवार सुबह घर आए हुए कुछ ही देर हुई थी, इतने में ही विजय देवरकोंडा उनके घर पहुंच गए थे। इसस पता चलता है कि दोनों की दोस्ती कितनी गहरी है। अपने दोस्त अल्लू अर्जुन के मुश्किल समय में विजय उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। विजय के अलावा अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए प्रोड्यूसर दिल राजू, डायरेक्टर कोराटाला शिवा भी पहुंचे।

एक्टर चिंरजीवी की पत्नी भी मिलने पहुंची
विजय देवरकोंडा के बाद चिंरजीवी की पत्नी और अल्लू अर्जुन की बुआ सुरेखा भी उनसे मिलने घर पर पहुंची हैं। वह भी अल्लू अर्जुन के गले लगीं। बहुत देर तक प्यार से अल्लू अर्जुन से बात करती रहीं। साथ ही अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद से भी सुरेखा ने बातचीत की।

      बुआ सुरेखा से गले मिलते अल्लू अर्जुन। सामने खड़े हैं पिता अल्लू अरविंद।
फोटो क्रेडिट: एक्स

नागा चैतन्य-राणा दग्गुबाती भी मिलने आए
विजय देवरकोंडा के अलावा अल्लू अर्जुन से मिलने साउथ के ही नामी एक्टर नागा चैतन्य और राणा दग्गुबाती भी पहुंचे हैं। यह दोनों भी अल्लू अर्जुन के अच्छे दोस्त हैं। नागा चैतन्य, अल्लू से गले मिले, वहीं राणा का हाथ थामे अल्लू अर्जुन बहुत देर तक खड़े रहे। साथ ही राणा के साथ अल्लू अर्जुन हंसी-मजाक करते हुए भी नजर आए। 

क्या है अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का मामला
 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में शुक्रवार दोपहर तेलंगाना पुलिस ने अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें निचली कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। देर शाम उन्हें इस मामले में जमानत भी मिल गई। लेकिन शुक्रवार की रात उन्हें जेल में ही गुजारनी पड़ी। शनिवार सुबह वह अपने घर आ चुके हैं। घर आकर अल्लू ने इस पूरे मामले पर बात की और जो दुखद घटना हुई, उस पर माफी भी मांगी है।

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन को मिला कैदी नंबर...फर्श पर सोए और भूखे रहे, जानें जेल में उनके साथ क्या-क्या हुआ? 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed