फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pushpa 2 Actor Allu Arjun is in talks with Atlee for Next Film Anirudh to compose music Read details

Allu Arjun-Atlee: पर्दे पर बड़ा धमाल मचाने को तैयार अल्लू अर्जुन-एटली, नए साल पर फैंस को मिल सकती है गुड न्यूज

Tue, 26 Dec 2023 10:52 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 26 Dec 2023 10:52 AM IST
सार

एटली तमिल सिनेमा के जाने माने निर्देशक हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों के हिट होने का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत रहा है। यही वजह है कि कई सुपरस्टार्स ने उनके साथ काम करने में रुचि व्यक्त कर चुके हैं।

विज्ञापन
Pushpa 2 Actor Allu Arjun is in talks with Atlee for Next Film Anirudh to compose music Read details
एटली, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अल्लू अर्जुन और एटली साउथ फिल्म इडंस्ट्री के बड़े नामों में से हैं। उनकी फिल्मों का फैंस को उत्सुकता के साथ इंतजार रहता है। एक्टर-डायरेक्टर की यह जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जवान' के निर्देशक और 'पुष्पा' के अभिनेता जल्द ही एक फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं। हालांकि, अभी इस फिल्म का आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

विज्ञापन

Ronit Roy Wedding: फिर घोड़ी चढ़े रोनित रॉय, 20वीं सालगिरह पर पत्नी नीलम के साथ रचाई दोबारा शादी

विज्ञापन

बड़े पर्दे पर मचेगा धमाल

एटली तमिल सिनेमा के जाने माने निर्देशक हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों के हिट होने का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत रहा है। यही वजह है कि कई सुपरस्टार्स ने उनके साथ काम करने में रुचि व्यक्त कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार एटली अपने अगले निर्देशन में बनने वाली फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन के साथ खास चर्चा कर रहे हैं। यह फिल्म 2024 की आखिरी तिमाही में शुरू होने की संभावना है। फिल्म में अल्लू अर्जुन को पहले कभी न देखे गए अवतार में पर्दे पर दिखाने की कोशिश की जाएगी।

अगले महीने हो सकता है एलान

सूत्र ने इस बारे में पुष्टि करते हुए कहा कि एटली और अल्लू अर्जुन पिछले कुछ समय से बातचीत कर रहे हैं और चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। एटली 2024 की आखिरी तिमाही में अपनी अगली फिल्म की शुरुआत करना चाह रहे हैं। ये तारीखें अल्लू अर्जुन के साथ मेल भी खा रही हैं। दोनों एक कॉमर्शियल मनोरंजक फिल्म के लिए सहमत हुए हैं। फिलहाल इस फिल्म की घोषणा के लिए कुछ समझौतों और अन्य पहलुओं को बातचीत चल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी 2024 के अंत तक इसक फिल्म का एलान हो सकता है।

विज्ञापन

पुष्पा 2 में दिखेंगे अल्लू

वर्क फ्रंट की बात करें तो  अल्लू अर्जुन अर्जुन 'पुष्पा 2' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म का पूरे देश को लंबे समय से इंतजार है। कोरोना  संक्रमण काल के दौरान रिलीज हुई रिलीज हुई पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वे त्रिविक्रम के निर्देशन में बन रही फिल्म में भी काम कर रहे हैं। 
BB17: अंकिता को फिर आई सुशांत की याद! अभिनेता को ऑनस्क्रीन किस करते देख छलक पड़े थे आंसू, बोलीं-टूट गई थी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed