फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pushpa 2 Actor Allu Arjun Hit Film Arya 2 Return To Theaters

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की ‘आर्या 2’ थिएटर में होगी इस दिन री-रिलीज, ओटीटी पर भी मौजूद है फिल्म

Sun, 30 Mar 2025 06:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 30 Mar 2025 06:12 PM IST
सार

अभिनेता अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा’ सीरीज की फिल्माें की सफलता के बाद देश भर में मशहूर हो गए हैं। लेकिन इससे पहले भी उन्होंने साउथ में कई हिट फिल्म दी हैं। जल्द ही उनकी एक फिल्म ‘आर्या 2’ फिर से थिएटर में रिलीज होगी। किस दिन रिलीज रिलीज होगी ये फिल्म? साथ ही इसे ओटीटी पर भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Pushpa 2 Actor Allu Arjun Hit Film Arya 2 Return To Theaters
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अल्लू अर्जुन ने फिल्म ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ में एक्शन, दमदार डायलॉग से दर्शकों को अपने अभिनय का कायल बना दिया। लेकिन इस एक्शन फिल्म से पहले वह कई रोमांटिक फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं, जिन्हें दक्षिण भारतीय दर्शकों ने खूब सराहा है। जल्द ही अल्लू अर्जुन की रोमांटिक फिल्म ‘आर्या 2’ थिएटर में वापसी कर रही है यानी री-रिलीज हो रही है। इस फिल्म को क्यों दोबारा रिलीज किया जा रहा है? और इसे थिएटर से पहले दर्शक कहां देख सकते हैं, जानिए? 

विज्ञापन

अभिनेता के जन्मदिन से पहले रिलीज होगी फिल्म
साल 2009 में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘आर्या 2’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म को निर्देशक सुकुमार ने निर्देशित किया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन काजल अग्रवाल के साथ रोमांस करते दिखे थे। अब यही फिल्म 5 अप्रैल को थिएटर में फिर से दिखाई जाएगी। दरअसल, 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है, उससे पहले इस फिल्म को थिएटर में रिलीज किया जा रहा है।  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Allu Arjun-Trivikram: अल्लू अर्जुन-त्रिविक्रम की फिल्म पर आई ऐसी जानकारी, जानकर फैंस हो जाएंगे खुश
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी 
‘आर्या 2’ की कहानी की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन ने एक अनाथ लड़के का रोल किया है। उसका एक दोस्त अजय है। दोनों को एक ही लड़की गीता से प्यार हो जाता है। इस कहानी को रोमांस, एक्शन और ड्रामा के साथ सुकुमार ने दर्शकों के सामने रखा है। 

ये खबर भी पढ़ें: Allu Arjun: भारतीय सिनेमा में अल्लू अर्जुन ने पूरे किए 22 साल, पैन इंडिया स्टार के लिए खुश हैं फैंस

ओटीटी पर भी मौजूद है फिल्म
अगर अल्लू अर्जुन के फैंस थिएटर में री-रिलीज होने से पहले ‘आर्या 2’ देखना चाहते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। इसके अलावा यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed