फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Producer Ravindar Chandrasekaran Gets a Bail In Rs 16 Crore Fraud Case As per report

Ravindar Chandrasekaran: निर्माता रविंदर चंद्रशेखरन को मिली जमानत, धोखाधड़ी के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

Thu, 12 Oct 2023 11:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 12 Oct 2023 11:37 PM IST
सार

रविंदर चंद्रशेखरन को केंद्रीय अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता कुल 16 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी योजना में शामिल थे।

विज्ञापन
Producer Ravindar Chandrasekaran Gets a Bail In Rs 16 Crore Fraud Case As per report
रविंदर चंद्रशेखरन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण भारतीय टीवी अभिनेत्री महालक्ष्मी के पति व निर्माता रविंदर चंद्रशेखरन को वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें जमानत दे दी गई है और वह जेल से रिहा हो गए हैं।

विज्ञापन

Hina Khan: इस्राइल-फलस्तीन युद्ध पर हिना खान ने जताया दुख, बोलीं- निर्दोषों की जान जाने से हूं बेहद दुखी

विज्ञापन

पत्नी ने बरसाया प्यार

रविंदर चंद्रशेखरन को एक बिजनेस वेंचर में 16 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें सशर्त जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया है। महालक्ष्मी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ ही उन्होंने रविंदर के लिए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “आप मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने में कभी असफल नहीं होते… किसी को प्यार करने का कारण विश्वास होता...पर यहां तो विश्वास मुझसे भी ज्यादा आपको प्यार करता है। पहले जैसा ही प्यार करते रहना और मेरी रक्षा करना...बहुत ज्यादा प्यार अम्मू।'

16 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

इस पोस्ट को हजारों लाइक्स मिले हैं। नेटिजन्स कमेंट्स में अपनी भावनाएं साझा कर रहे हैं। बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्टों ने पहले बताया गया था कि महालक्ष्मी अपने पति के धोखाधड़ी मामले से अनजान थीं। गौरतलब है कि रविंदर चंद्रशेखरन को केंद्रीय अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता कुल 16 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी योजना में शामिल थे।  जांच से पता चला कि उन्होंने बालाजी नाम के व्यक्ति से अपने ठोस अपशिष्ट परियोजना के निवेश को सुरक्षित करने के लिए नकली दस्तावेज पेश किए थे। इन आरोपों के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। वह लिब्रा प्रोडक्शंस नाम की एक प्रोडक्शन कंपनी के मालिक हैं।
Aamir Khan: 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान के साथ नजर आएंगी यह अभिनेत्री, अभिनेता के साथ पहली बार करेंगी रोमांस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed