फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Hina Khan Tv Actress reacts to Israel Palestine war said Extremely sad about loss of innocent lives

Hina Khan: इस्राइल-फलस्तीन युद्ध पर हिना खान ने जताया दुख, बोलीं- निर्दोषों की जान जाने से हूं बेहद दुखी

Thu, 12 Oct 2023 10:46 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 12 Oct 2023 10:46 PM IST
सार

हाल ही में एक इंटरव्यू में टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने इस्राइल और फालस्तीन के बीच चल रहे युद्धा पर दुख जताया है।

विज्ञापन
Hina Khan Tv Actress reacts to Israel Palestine war said Extremely sad about loss of innocent lives
हिना खान - फोटो : insta

विस्तार

पिछले हफ्ते से दुनियाभर में मुख्यता सिर्फ और सिर्फ एक चीज की चर्चा है और वह इस्राइल और फालस्तीन के बीच छिड़ी जंग है। हमास द्वारा इस्राइल पर एक साथ दागे गए 5000 रॉकेट्स ने सभी का दिल दहला दिया है। ज्यादातर सभी देश इस संकट की घड़ी में इस्राइल का साथ दे रहे हैं और अपनों को खोने वाले लोगों के लिए दुआएं मांग रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलेब्स भी इस्राइल-फालस्तीन के बीच छिड़ी इस जंग पर अपने-अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। जहां बी-टाउन से बहुत से सितारे युद्ध पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं, वहीं अब हाल ही में एक इंटरव्यू में टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने भी इस पर दुख जताया है। 

विज्ञापन

हिना खान ने जताया दुख
अभिनेत्री हिना खान हाल ही में तब विवादों में घिर गई थीं, जब उन्होंने इस्राइल और फलस्तीन के बीच चल रहे युद्ध पर अपनी राय देने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि, हाल ही में इंडिया टुडे के साथ हुई एक बातचीत में हिना खान ने अपना रुख साफ करते हुए बताया कि आखिर उनके कहने का आशय क्या था। हिना खान ने कहा, 'मैंने अभी-अभी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और मैं एक बात कहना चाहूंगी- यह बेहद दुखद है कि हमने दोनों तरफ से निर्दोष लोगों की जान गंवाई। यह बेहद दुखद है, मुझे इसी बात का दुख है कि उनके जिंदगियां युद्ध का मैदान बन गई हैं।' 
विज्ञापन

Aaliya Qureshi: थाईलैंड के मॉल में हुई गोलीबारी में बाल-बाल बची थीं आलिया कुरैशी, फैंस संग साझा किया अनुभव
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दोषों को न गंवानी पड़े जान 
बता दें, हिना खान ने पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर एक ऐसी दुनिया की आशा की थी जहां इंसान सभी मतभेदों से ऊपर उठ सकें और निर्दोष जीवन का बलिदान न दें। हालांकि, इंटरनेट पर उनकी राय पर सवाल उठाया गया था। बहुत सारे लोगों ने अभिनेत्री को ट्रोल किया था। हिना ने खुद को अपनी राय रखने से नहीं रोका और ट्वीट को एक लंबा नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा कि वह फलस्तीन और इस्राइल के इतिहास से अच्छी तरह से वाकिफ हैं और उन्होंने केवल अपने विचार व्यक्त किए हैं।
Hina Khan

हिना खान का वर्कफ्रंट
हिना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री पिछले काफी समय से छोटे पर्दे से दूर है। लेकिन उन्हें हाल ही में लैक्मे फैशन वीक के पहले दिन शोस्टॉपर के रूप में देखा गया था। हिना की फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' 6 अक्तूबर को अमेरिका में रिलीज हुई थी। यही फिल्म इस साल के अंत में भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Animal: इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की 'एनिमल' का धमाकेदार ट्रेलर, निर्माताओं ने बनाई यह खास योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed