फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   producer of Pawan Kalyan starrer They Call Him OG release Prakash Raj look character name in film

They Call Him OG: पवन कल्याण की फिल्म 'OG' से प्रकाश राज का लुक हुआ रिवील, साथ ही किरदार के नाम से उठाया पर्दा

Thu, 18 Sep 2025 02:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 18 Sep 2025 02:36 PM IST
सार

Prakash Raj Look: पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' में पहले पवन कल्याण, इसके बाद इमरान हाशमी और आज प्रकाश राज का लुक रिवील कर दिया गया है।  

 

विज्ञापन
producer of Pawan Kalyan starrer They Call Him OG release Prakash Raj look character name in film
OG - फोटो : x DVVMovies

विस्तार

'दे कॉल हिम ओजी' का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। 'दे कॉल हिम ओजी' के निर्माताओं ने आज अभिनेता प्रकाश राज के किरदार के नाम के साथ ही उनका फिल्म में लुक रिवील कर दिया है। जिससे इस फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

 

निर्माताओं का पोस्ट
डीवीवी एंटरटेनमेंट ने एक्स पर OG से प्रकाश राज का लुक शेयर किया है। साथ ही यह भी बताया है कि फिल्म में प्रकाश राज 'सत्या दादा' का किरदार निभा रहे हैं। इस पोस्टर में प्रकाश राज गंभीर लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर में प्रकाश कुछ सोचते नजर आ रहे हैं। उनके लुक की बात करें तो वह मैरून कुर्ते के ऊपर सॉल ओढ़े हुए हैं और आंखों पर नजर का चश्मा लगा हुआ है। इस पोस्टर के ऊपर लिखा है - 'सत्या दादा'।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' के बारे में
इस महीने की शुरुआत में पवन कल्याण के जन्मदिन पर 'They Call Him OG' की एक झलक रिलीज की गई थी। इस वीडियो में पवन कल्याण का किरदार 'ओजी' एक पत्र पढ़ता है, जिसमें उसे जन्मदिन की बधाई के साथ धमकी दी जाती है। वीडियो में ओजी को बेसबॉल बैट और जापानी कटाना तलवार के साथ एक्शन करते दिखाया गया, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। फिल्म में पवन कल्याण के अलावा इमरान हाशमी, प्रियंका अरुल मोहन, प्रकाश राज और श्रीया रेड्डी जैसे कलाकार हैं। डीवीवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म 2025 की बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। पहले यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 25 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। पवन कल्याण के फैंस उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed