{"_id":"66cc8f2e2d988ca7e20dcc4f","slug":"prithviraj-sukumaran-reacted-to-justice-hema-committee-report-know-what-actor-said-2024-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Malayalam Cinema: रिपोर्ट से मचे हड़कंप के बाद आई पृथ्वीराज सुकुमारन की प्रतिक्रिया, कह दी यह बड़ी बात","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Malayalam Cinema: रिपोर्ट से मचे हड़कंप के बाद आई पृथ्वीराज सुकुमारन की प्रतिक्रिया, कह दी यह बड़ी बात
Mon, 26 Aug 2024 07:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 26 Aug 2024 07:51 PM IST
सार
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट ने अफरा तफरी मचा दी है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अब मशहूर फिल्म अभिनेता और निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
पृथ्वीराज सुकुमारन
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में आई जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट ने सिनेमा जगत में हड़कंप मचा दिया है। इस रिपोर्ट के बाद से एक अभिनेत्री ने चार बड़े अभिनेताओं पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। निर्देशक रंजीत और एक्टर सिद्दीकी पर भी इसी तरह के आरोप लग चुके हैं। इन आरोपों के बाद दोनों को मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (एएमएमए) में अपने पदों से इस्तीफा तक देना पड़ा।
Zakir Khan: टीवी पर आते ही जाकिर की फीस बल्लियों उछली, लेकिन क्या आपको पता है कितनी आई पहले हफ्ते की टीआरपी?
पृथ्वीराज सुकुमारन ने दी प्रतिक्रिया
मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुरान ने अब हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "अगर आरोप लगाए गए हैं तो इसकी गहनता से जांच की जानी चाहिए। इन जांचों में अगर आरोप सही साबित होते हैं तो दोषियों को कठोर सजा दिया जाना चाहिए। वहीं, अगर आरोप झूठे निकलते हैं, तो भी कठोर दंड दिया जाना चाहिए। इन आरोपों को बहुत गंभीरता से लिया जाना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि यह एक ऐसी प्रक्रिया की शुरुआत है जो हमारे सामने मौजूद सभी बातों को स्पष्ट कर देगी।"
विज्ञापन
रिपोर्ट में चौंका देने वाले हुए खुलासे
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को सुर्खियों में लाने वाली इस रिपोर्ट में कई हैरान कर देने वाली बातें लिखी हैं। इसमें बताया गया है कि मलयालम इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ कम से कम 17 तरह के शोषण किए गए हैं। रिपोर्ट में लेडीज टॉयलेट, चेंजिंग रूम जैसी सुविधा न होने के साथ ही वेतन में भेदभाव और काम के बदले यौन संबंध बनाने की मांग जैसे तमाम तरह के शोषण किए जाने की बात का खुलासा किया गया है।
Emergency: 'इमरजेंसी' का पहला गाना 'सिंहासन खाली करो' जारी, कंगना रणौत ने गीत को लेकर कह दी यह बड़ी बात