फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   oscar winner MM keeravani accused of exploitation reality show singer Pravasthi Aaradhya shocking revelation

MM Keeravani: ऑस्कर विजेता एमएम कीरावनी पर गायिका ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, रियलिटी शो का किया पर्दाफाश

Tue, 22 Apr 2025 12:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 22 Apr 2025 12:35 PM IST
सार

MM Keeravani Exploitation Allegations: रियलिटी शो की गायिका प्रवासी आराध्या ने ऑस्कर विजेता गीतकार और गायक एमएम कीरावनी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने अन्य जज पर भी गंभीर आरोप लगाए। 
 

विज्ञापन
oscar winner MM keeravani accused of exploitation reality show singer Pravasthi Aaradhya shocking revelation
एमएम कीरावनी - फोटो : इंस्टाग्राम @mmkeeravaani

विस्तार

साउथ संगीत जगत से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। 'पदुथा थियागा' जैसे रियलिटी शो के लिए मशहूर एक गायिका ने संगीत उद्योग के दिग्गजों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। गायिका का नाम प्रवासी आराध्या है और उन्होंने संगीत उद्योग की प्रमुख हस्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरावनी, गीतकार चंद्रबोस और गायिका सुनीता शामिल हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में उन्होंने शो के तीन जजों पर अपमानजनक टिप्पणी करने और पक्षपातपूर्ण तरीके से उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

कीरावनी पर भेदभाव का आरोप
गायिका का दावा है कि एम.एम. कीरावनी ने उन्हें तभी अच्छे अंक दिए, जब उन्होंने उनके गाने गाए। प्रवासी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने उन्हें बताया कि वह शादियों में गाने गाती है तो कीरावनी ने जवाब दिया कि वह न केवल ऐसे गायकों को नापसंद करते हैं, बल्कि उनसे नफरत भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जजों पर लगाएं ये गंभीर आरोप
चंद्रबोस के बारे में प्रवासी ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने गानों से भी प्रतियोगियों की परीक्षा ली। उनके गीत गाने वालों को वरीयता दी गई और अन्य को बाहर रखा गया। उन्होंने कीरावनी और चंद्रबोस पर पक्षपात का आरोप लगाया, जबकि प्रवासी ने गायिका सुनीता पर अपमानजनक टिप्पणी करके मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। प्रवासी ने एक और सनसनीखेज दावा किया कि शो की प्रोडक्शन टीम अक्सर उन पर ऐसे कपड़े पहनने का दबाव डालती थी, जिससे उनका पेट दिखाई देता था। जिससे वह हमेशा असहज महसूस करती थी।
Amitabh Bachchan: बिग बी ने बताया सभी बीमारियों का रामबाण इलाज, काम को लेकर कही ये बात

विज्ञापन

कौन हैं एमएम कीरवानी
एमएम कीरवानी एक प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, गायक और गीतकार हैं, जिन्होंने तेलुगु, हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों में योगदान दिया है । 1961 में जन्मे कीरावनी ने 1990 के दशक में अपना करियर शुरू किया और तब से उन्होंने सैकड़ों फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया है, जिनमें 'बाहुबली' फिल्म सीरीज और 'आरआरआर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। उन्होंने 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' के लिए गोल्डन ग्लोब और 2023 में ऑस्कर जैसे पुरस्कार जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed