नयनतारा और विग्नेश शिवन ने अजित कुमार का किया सपोर्ट, रेसिंग जर्नी पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री; देखें वायरल वीडियो
Ajith Kumar Watch Viral Video: अभिनेता अजित कुमार ने 10 से 12 जनवरी तक आयोजित 24 घंटे की दुबई सीरीज में भाग लेकर अपने सभी फैंस को सरप्राइज कर दिया है। 25 घंटे तक चलने वाली इस दौड़ में अजित एक पेशेवर रेसिंग टीम का हिस्सा रहे। उनकी टीम ने 992 वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री नयनतारा और उनके पति, निर्देशक विग्नेश शिवन, शनिवार को दुबई ऑटोड्रोम पहुंचे। वे वहां तमिल सुपरस्टार अजित कुमार को हौसला देने के लिए गए थे। अजित ने अपनी टीम 'अजित कुमार रेसिंग' के साथ दुबई 24H सीरीज नाम की एक बड़ी कार रेसिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके कई वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अजित की रेसिंग जर्नी पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनेगी।
वायरल वीडियो
कई वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अजित नयनतारा और विग्नेश शिवन का गर्मजोशी से स्वागत करते दिख रहे हैं। वे उन्हें अपनी टीम के बाकी सदस्यों से मिलवाते हैं और सबके साथ अच्छी बातचीत करते हैं। पिछले हफ्ते म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध ने भी अबू धाबी में अजित से मुलाकात की थी।
It was a real pleasure to meet #Ajithkumar sir at the #24HDubai racing event today. Was truly impressed by all the effort and hard work he has put into pursuing his passion. As always it was wonderful conversing and spending quality time with you dear sir.Thanks for the… pic.twitter.com/BC32RF7UGv
— Sibi Sathyaraj (@Sibi_Sathyaraj) January 16, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजित की रेसिंग जर्नी पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बन रही है। इसे निर्देशक ए.एल. विजय बना रहे हैं। यह फिल्म करीब 90 मिनट की होगी और इसका मकसद युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही, मोटरस्पोर्ट को भारत में लोकप्रिय बनाना है, क्योंकि कई लोग इसे अभी भी अमीरों का खेल मानते हैं। फिल्म में मलेशिया, अबू धाबी और दुबई की रेसों के अलावा अजित की तैयारी, स्ट्रैटेजी मीटिंग्स और प्रैक्टिस सेशन भी दिखाए जाएंगे। यह डॉक्यूमेंट्री अगले साल 1 मई को अजित के जन्मदिन पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले ओटीटी पर देखिए सनी देओल की 'बॉर्डर', जानें कब और कहां देखें फिल्म?