द पैराडाइज: क्या फिर टली नानी की अगली फिल्म? मेकर्स ने लगाया अटकलों पर विराम; जारी किए नए पोस्टर्स
The Paradise Poster Released: बीते कुछ दिनों से फिल्म ‘द पैराडाइज’ की रिलीज डेट स्थगित होने की खबरें चल रही थीं। मगर अब मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट की घोषणा की है।
विस्तार
साउथ के मशहूर अभिनेता नानी की अगली फिल्म ‘द पैराडाइज’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बीते कुछ वक्त से चर्चा थी कि इस फिल्म कर रिलीज टलने वाली है। हालांकि, मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने इसके पोस्टर जारी कर इन अफवाहों को विराम दिया। साथ ही मेकर्स ने फिल्म के दमदार पोस्टर रिलीज करते हुए इसकी फाइनल रिलीज डेट का भी एलान किया।
पोस्टर में क्या है खास ?
फिल्म ‘द पैराडाइज’ के जारी किए गए नए पोस्टर में नानी को जदल के अवतार में दिखाया गया है। इस पोस्टर में नानी के कंधों पर राइफल टिकी हुई है। इस नए अवतार में एक्टर काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे पोस्टर में नानी बीच में बैठे हुए हैं और उनके आस-पास बच्चे बैठे नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में वह बस्ती नजर आ रही हैं जहां वो रहते हैं।
फिल्म ‘द पैराडाइज’ के बारे में
फिल्म ‘द पैराडाइज’ साउथ सिनेमा की बहुप्रतिक्षित फिल्म है। फिल्म में नानी का किरदार काफी दमदार दिखाया गया है। इसमें एक्शन, ड्रामा और थ्रिल सबकुछ दिखाई दे रहा है। हाल ही में फिल्म का गाना ‘येशा नागुला’ भी मेकर्स ने रिलीज किया था। इस गाने में कीर्ती सुरेश और नानी डांस साथ थिरकते नजर आ रहे थे।
कब रिलीज होगी ‘द पैराडाइज’?
‘द पैराडाइज’ श्रीकांत ओडेला की एक और महत्वाकांक्षी फिल्म है। एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में आएगी। फिल्म की कास्ट में कई दिग्गज अभिनेता नजर आएंगे।