Nandamuri Balakrishna: 'NBK 111' की शूटिंग के दौरान लगी नंदमुरी बालकृष्ण को चोट, जूनियर एनटीआर ने जताई चिंता
Nandamuri Balakrishna Leg Injury: साउथ के अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण को एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पैर में चोट लग गई है। अभिनेता जूनियर एनटीआर ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गल्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने बालकृष्ण को छोटी सी सर्जरी कराने की सलाह दी है। उम्मीद की जा रही है कि अभिनेता कुछ हफ्तों के लिए आराम कर सकते हैं।
नंदमुरी बालकृष्ण को चोट लगने की खबर सामने आते ही अभिनेता जूनियर एनटीआर ने एक्स पर लिखा 'बाला बाबाई, जल्द ही ठीक हो जाओ। तुम्हारे शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मैं तुम्हें पूर्ण रूप में वापस दहाड़ते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं।'
Get well soon Bala Babai. Wishing you a speedy recovery and good health. Looking forward to seeing you roar back in full form…
— Jr NTR (@tarak9999) July 21, 2026
मेकर्स ने दी जानकारी
फिल्म के निर्माताओं ने भी सोशल मीडिया पर एक बयान के जरिए अभिनेता को चोट लगने की पुष्टि की है।
बयान में कहा गया 'काकीनाडा में NBK111 के लिए एक एक्शन सीक्वेंस के फिल्मांकन के दौरान, नंदमुरी बालकृष्ण गारू की मांसपेशियों में मामूली चोट आ गई। मेडिकल टीम की सलाह के अनुसार, वह तेजी से ठीक होने के लिए एक छोटी सर्जरी प्रक्रिया से गुजरेंगे।'
बयान में आगे कहा गया 'सिनेमा के प्रति उनका अटूट समर्पण, अनुशासन और जुनून NBK111 के सेट पर सभी को प्रेरित करता है। प्रक्रिया नियमित है और चिंता की कोई बात नहीं है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और जल्द ही सेट पर उनका स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।'
During the filming of an intense action sequence for #NBK111 in Kakinada, Nandamuri Balakrishna Garu sustained a minor muscle tear.
— Vriddhi Cinemas (@vriddhicinemas) July 21, 2026
As advised by the medical team, he will undergo a minor surgical procedure to ensure a swift and complete recovery.
His unwavering dedication,…
हाल ही में रिलीज हुआ टीजर
हाल ही में फिल्म NBK111 का टीजर रिलीज हुआ है। इसे फैंस से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। टीजर में कई लोगों ने अभिनेता के स्टाइल और लुक की तारीफ की है।