फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Nagarjuna Wishing him an early happy birthday reveals special advice that PM Modi gave him during 1st meeting

Nagarjuna: नागार्जुन ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बताया उनसे पहली मुलाकात का किस्सा

Tue, 16 Sep 2025 05:41 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 16 Sep 2025 05:41 PM IST
सार

PM Modi Happy Birthday: तेलुगु और हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की खास बधाई दी। इसके साथ ही नागार्जुन ने प्रधानमंत्री के साथ अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया।

विज्ञापन
Nagarjuna Wishing him an early happy birthday reveals special advice that PM Modi gave him during 1st meeting
नागार्जुन अक्किनेनी और नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स iamnagarjuna

विस्तार

नागार्जुन अक्किनेनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी। मंगलवार को नागार्जुन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रधानमंत्री के साथ अपनी पहली मुलाकात की एक खास तस्वीर और वीडियो साझा किया। उन्होंने बताया कि 2014 में गांधीनगर में हुई इस मुलाकात ने उन्हें बहुत प्रभावित किया था।
विज्ञापन

नागार्जुन ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
नागार्जुन ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'हम चाहते हैं कि आप स्वस्थ और समृद्ध रहें। भारत को आपकी जरूरत है।' उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी ने अपने निजी जीवन और इच्छाओं का त्याग कर देश को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा। नागार्जुन ने एक्स पर इस शानदार वीडियो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'श्री @narendramodi जी के 75वें जन्मदिन पर मैं 2014 की अपनी पहली मुलाकात को याद कर रहा हूं। वह प्रेरणा और दयालुता का पल था। उनके अच्छे स्वास्थ्य और नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं। #MYMODISTORY #ModiAt75 #HappyBirthdayModiji"।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागार्जुन ने पीएम मोदी से अपनी पहली मुलाकात को किया याद
नागार्जुन ने वीडियो में कहा, 'मैं पहली बार 2014 में गांधीनगर में मोदी जी से मिला। मैं उनकी कार्यशैली और गुजरात के लिए उनके काम का प्रशंसक था। जब मुझे उनसे मिलने का मौका मिला, मैं तुरंत तैयार हो गया। मुलाकात में उन्होंने मेरे परिवार के दोस्तों का जिक्र किया और मेरे बारे में अच्छी बातें बताईं। उन्होंने बताया कि कुछ बच्चों ने मेरे साथ तस्वीर खींचने की इच्छा जताई थी, और मैंने तुरंत उनकी बात मान ली।'

यह भी पढ़ें: Zeenat Aman: 'मैंने खुद को कभी खूबसूरत नहीं पाया', जीनत अमान ने बताए खूबसूरती के मायने
 
विज्ञापन

नागार्जुन को पीएम मोदी की सलाह
नागार्जुन ने आगे कहा, 'मोदी जी ने मुझसे कहा कि हमेशा विनम्र रहना चाहिए। विनम्रता और दूसरों के प्रति सहानुभूति बहुत जरूरी है। यह बात मुझे हमेशा याद रहती है।' नागार्जुन ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में उनके पिता अखिनेनी नागेश्वर राव का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि उनके पिता जैसे दिग्गजों की वजह से भारतीय सिनेमा आज इस मुकाम पर है।

यह भी पढ़ें: Madhur Bhandarkar: 45 किलो का भारी-भरकम स्टीडीकैम पहने नजर आए मधुर भंडारकर, 'द वाइव्स' को लेकर किया पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed