फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Nagarjuna Akkineni Praise daughter in law Sobhita Dhulipala for Naga Chaitanya Movie Thandel success

Thandel: 'तुमने शोभिता से शादी की, इसलिए यह संभव हुआ', नागार्जुन ने बहुरानी को दिया 'तंडेल' की सफलता का श्रेय

Wed, 12 Feb 2025 01:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Feb 2025 01:42 PM IST
सार

Thandel Movie Success: नागा चैतन्य की फिल्म 'तंडेल' को फैंस पसंद कर रहे है। हाल ही में सक्सेस पार्टी रखी गई, जहां नागा के पिता नागार्जुन ने अपनी खुशी जताई।

विज्ञापन
Nagarjuna Akkineni Praise daughter in law  Sobhita Dhulipala for Naga Chaitanya Movie Thandel success
शोभिता धुलिपाला-तंडेल, नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नागा चैतन्य की फिल्म 'तंडेल' को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इससे उनके पिता नागार्जुन बेहद खुश हैं। फिल्म को मिल रही जबर्दस्त प्रतिक्रिया पर उन्होंने बेटे की पीठ थपथपाई है। साथ ही इसका श्रेय बहुरानी शोभिता धुलिपाला को भी दिया है। नागार्जुन का कहना है कि यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि नागा ने शोभिता से शादी की।

विज्ञापन

शोभिता को दिया सफलता का श्रेय
फिल्म 'तंडेल' 07 फरवरी को रिलीज हुई। इसे काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नागा चैतन्य के अलावा उनकी पत्नी शोभिता धुलिपाला और पिता नागार्जुन भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए नागा चैतन्य ने जमकर मेहनत की। साथ ही कहा कि इसके पीछे शोभिता का भी हाथ रहा है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Ranveer Allahbadia Controversy: तुम खुद ही वैसी ही हो…, रणवीर के समर्थन में आईं पूनम पांडे; जमकर हुईं ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन

'शोभिता हमेशा से खास हैं'
नागार्जुन बेटे की फिल्म की सफलता की खुशी पर बात करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने शोभिता को शुक्रिया कहा। साथ ही बताया कि बेटे को मिल रही इस अपार सफलता के पीछे की एक अहम वजह शोभिता हैं। नागार्जुन ने नागा चैतन्य से कहा, 'यह सफलता शोभिता से आपकी शादी होने की वजह से है। शोभिता हमेशा खास हैं! आगे उन्होंने शोभिता से कहा, 'आपने चैतन्य के लिए जो किया है, वह शानदार है। आपने उनके अंदर के अभिनेता को बाहर निकाला है'।

यह खबर भी पढ़ें:
Aghathiyaa: हॉरर और थ्रिलर भरी है 'अगथिया' की कहानी, जानिए किस दिन रिलीज होगी साउथ की ये फिल्म

विज्ञापन

बोले- चैतन्य ने मुझे मेरे पिता की याद दिला दी
इसके अलावा नागार्जुन ने दर्शकों और फैंस का भी शुक्रिया अदा किया, जिनकी वजह से यह सफलता हासिल हो सकी। उन्होंने फिल्म निर्माता चंदू मोंडेती, निर्माता बनी व्यास, संगीतकार देवी श्री प्रसाद और नागा चैतन्य के साथ नजर आईं साई पल्लवी सभी का शुक्रिया अदा किया। नागार्जुन ने कहा, 'मैं चैतन्य के लिए बहुत खुश हूं। उनके चेहरे पर मुस्कान देखकर बहुत सुकून मिला। पूरी फिल्म में उन्होंने अपने किरदार को बनाए रखा और कई सीन ऐसे थे जहां उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया। मैंने अपने पिता को कई फिल्मों में ऐसे अभिनय करते देखा। उन्होंने मुझे मेरे पिता की याद दिला दी'।

यह खबर भी पढ़ें:
Rakhi Sawant: मीका और उदित के किंसिंग मामले पर कोई नहीं बोलता…रणवीर इलाहाबादिया विवाद पर राखी ने उठाए सवाल!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed